त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा को फिर बहुमत
मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी

त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा को फिर बहुमतमेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी

नई दिल्ली।  पूर्वोत्तर के 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा और नगालैंड के परिणाम आ चुके हैं। दोनों राज्यों में भाजपा को फिर से बहुमत मिला है। नगालैंड में भाजपा गठबंधन को 37 और त्रिपुरा में 33 सीटें मिली हैं। 

मेघालय में मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। एनपीपी के खाते में अभी 25 सीटें आ रही हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि मेघालय विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कॉनराड संगमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और राज्य में नई सरकार बनाने के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। सरमा ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की मेघालय राज्य इकाई को अगली सरकार बनाने में एनपीपी का समर्थन करने की सलाह दी है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *