आम आदमी पार्टी का लक्ष्य बिलासपुर क्षेत्र में विकास कराना और वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान करना-डॉ. उज्वला कराडे
साकेत अपार्टमेंट में घरों-घर आप ने किया जनसंपर्क

आम आदमी पार्टी का लक्ष्य बिलासपुर क्षेत्र में विकास कराना और वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान करना-डॉ. उज्वला कराडेसाकेत अपार्टमेंट में घरों-घर आप ने किया जनसंपर्क

बिलासपुर। आम आदमी पार्टी के पूर्व शहर अध्य्क्ष डॉ. उज्वला कराड़े ने बिलासपुर के व्यस्ततम इलाके अग्रसेन चौक के साकेत अपार्टमेंट  में डोर टू डोर जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान आम आदमी पार्टी की नेता उज्वला को अपार्टमेंट  के निवासियों ने समर्थन करने का भरोसा दिलाया और कहा कि आगामी चुनाव में हम सभी लोग तन मन धन से हम आम आदमी पार्टी का सहयोग करेंगे। जिसके लिए उज्वला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य बिलासपुर क्षेत्र में विकास कराना और वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान करना है। आम आदमी पार्टी भाजपा और कांग्रेस की तरह भ्रष्टाचार झूठ की राजनीति नहीं करती आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के विचारों को मूर्त रूप देने का कार्य कर रही है जिस तरह से दिल्ली में केजरीवाल  की पार्टी जन-जन तक विकास पहुंचाने भ्रष्टाचार को समाप्त करने का कार्य कर रही है। उसी तरह बिलासपुर में भी सबसे पहले बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता,  बिजली एवं गरीब लोगों तक सरकारी योजनाएं पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता होगी। इन सभी मुद्दों पर तुरंत कार्य  किया जाएगा जिससे बिलासपुर विधानसभा में रहने वाले हर व्यक्ति तक यह सुविधाएं पहुंच सके जिन से अब तक बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र वासी वंचित रहे हैं। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान आम जनता को आदमी पार्टी के एजेंडे से अवगत कराया साथ ही और उन्हे पुन: दिल्ली मॉडल के बारे में जानकारी दी कि किस तरह दिल्ली सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है ।
जनसमपर्क के दौरान उनके साथ आलोक अग्रवाल, विनय शर्मा, इंद्रजीत परमार, हरिओम तिवारी, संजय जीवनानी,संजय अग्रवाल,  देवेन्द्र कुरे  नेहा अली, विजय गुप्ता, गोपेन्द्र, श्री विश्वजीत, हरीश यादव, ज्योति सारथी सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *