अवैध मिट्टी खदान धसकने से मजदूर की मौत
ट्रैक्टर मालिक शव बाइक पर लेकर घर पहुँचा
मृतक के परिजनों को 50 हजार देकर मामला दबाने की कोशिश
न्याय पाने मृतक के परिजन प्रशासन से लगा रहे गुहार

अवैध मिट्टी खदान धसकने से मजदूर की मौतट्रैक्टर मालिक शव बाइक पर लेकर घर पहुँचामृतक के परिजनों को 50 हजार देकर मामला दबाने की कोशिशन्याय पाने मृतक के परिजन प्रशासन से लगा रहे गुहार

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र ग्राम परसाही निवासी एक युवक ट्रैक्टर में मजदूरी का काम करता था जो 17 फरवरी शुक्रवार को सुबह ट्रैक्टर मालिक के कहे अनुसार मिट्टी खुदाई के लिए गया था लेकिन मिट्टी खुदाई करते समय मिट्टी के धसने से युवक की मौत हो गईं। जिसे आनन फानन मे ट्रैक्टर मालिक अपने पुत्र ट्रैक्टर ड्राइवर एवं एक अन्य सहयोगी के माध्यम से उक्त घटना स्थल से उठाकर मृतक के घर मे लाकर छोड़ दिए और मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपये देकर मामले को रफा दफा करने परिजनों के ऊपर दबाव बनाते रहे।
मिली जानकारी के प्राप्त सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम परसाही निवासी नीलागर उफऱ् विष्णु सिदार उम्र 42 वर्ष पिता स्व महेत्तर सिदार, गांव के ही जगत सिदार नामक व्यक्ति के ट्रैक्टर में पिछले कई वर्षो से मजदूरी का काम पर जीवन यापन करता था। जो बीते 17 फरवरी शुक्रवार को भी सुबह ट्रैक्टर मालिक जगत सिदार के लडक़े ट्रैक्टर चालक के साथ ग्राम ऊनि के पास मिट्टी खुदाई करने गया था, लेकिन ज़ब मिट्टी की खुदाई की जा रही थी तभी अचानक से ऊपर सेे मिट्टी का टीला भरभरा कर नीचे काम कर रहे विष्णु सिदार के ऊपर गिर गया जिससे विष्णु की मिट्टी मे दबकर मौक़े पर ही मौत हो गईं। जिसे देख ट्रैक्टर ड्राइवर डर गया और इस घटना की जानकारी ट्रैक्टर मालिक अपने पिता को दी जिसके बाद ट्रैक्टर मालिक जगत सिदार अपने एक अन्य साथी कृपाल कश्यप के साथ घटनास्थल पहुंचे।

घटनास्थल पहुंचने के बाद बड़े ही शातिर तरिके से बगैर पुलिस को सुचना दिए ही मिट्टी के ढेर मे दबे विष्णु के शव को घटनास्थल से बाइक मे बैठा कर घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर मृतक के घर ग्राम परसाही लेकर पहुंचे और परिजनो को दुर्घटना होने व विष्णु की मौत होने की जानकारी दी एवं मामले को रफादफा करने के एवज मे तत्काल 50 हजार देने का दबाव बनाया गया। जिसके बाद मृतक के भाई द्वारा मना करने पर वहां से चलते बने, जिसके बाद सीपत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद सीपत पुलिस शव को अपने कब्जे मे लेकर शव की पोस्टमार्टम करवाकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया जिसका परिजनो द्वारा दाह संस्कार भी कर दिया गया। लेकिन सीपत पुलिस घटना की जांच करने छोड़ उल्टा ट्रैक्टर मालिक के ऊपर मेहरबान नजर आ रही है ना तों अभी तक अवैध खनन करने गए ट्रैक्टर चालक के ऊपर कोई अपराध दर्ज किया गया है और न ही शव को घटनास्थल से उठाने का कोई कारण पूछा गया जो समझ से परे है। परिजनों के अनुसार उक्त अवैध खनन मे लगे ट्रैक्टर की बीमा पॉलिसी खत्म हो चुकी है। वही थाना मे सरेंडर करने दूसरे बीमा वाले ट्रैक्टर का जुगाड़ कर सीपत पुलिस से मिलीभगत कर दूसरे ट्रैक्टर के कागजात को थाने में पेश किया गया है जिससे कोर्ट मे भारी जुर्माना से बचा जा सके एवं जल्दी से छुड़ाया जा सके।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *