दहशत फैलाने वाले पांच निगरानी बदमाशों को पुलिस ने दी चेतावनी
होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए सभी निगरानी बदमाशों को प्रतिदिन थाना में देनी होगी हाजिरी

दहशत फैलाने वाले पांच निगरानी बदमाशों को पुलिस ने दी चेतावनीहोली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए सभी निगरानी बदमाशों को प्रतिदिन थाना में देनी होगी हाजिरी

बिलासपुर । सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले पांच निगरानी बदमाश और आठ गुंडा बदमाशों को थाने में बुलाकर चेतावनी दी गई है। साथ सभी लोगों के क्रियाकलापों के संबंध में जानकारी जुटाई गई हैं। त्यौहार को ध्यान में रखते हुए सभी निगरानी बदमाशों को प्रतिदिन थाना में हाजिरी देने के लिए कहा है।

होली त्यौहार के अवसर पर शांति बनाए रखने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। सबसे पहले निगरानी बदमाश व गुंडा बदमाशों पर नकेल कसी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त कर पांच निगरानी बदमाश और आठ गुंडा बदमाश को थाना तलब किया गया। जिसमें दिलीप उर्फ मि_ू (35) पचरी घाट निवासी, अविनाश सिंह उर्फ गोल्डी (24) शिव मंदिर पास कतियापारा निवासी। आदित्य घोरे (26) दुर्गा मंदिर के पास दयालबंद निवासी, संजय मिश्रा उर्फ चोखे (42) तेलीपारा निवासी। मनोज (32) पुराना बस स्टैंड करबला निवासी। संजय उर्फ संजू (40) दरबार लाज के पास तेलीपारा निवासी, सुधीर जानोकर (28) करबला रोड निवासी, नानू उर्फ बलराम (50) कमललाज के पीछे गोलपारा निवासी, करण सोनकर (37) नारियल कोठी दयालबंद निवासी, बाबा उर्फ संतोष (36) करबला बस्ती निवासी, अमित उर्फ विक्की गल्हरे (28) तेलीपारा निवासी, सचिन गोरख (38) शिवाजी मार्ग की टिकरापारा निवासी, सोहेल खान उर्फ मोहम्मद मुस्तकीम (20) खपरगंज निवासी, सैफू उर्फ शोएब खान (20) फजल वाड़ा गांधी चौक निवासी को थाना लबत किया गया। इस दौरान भी लोगों के बारे में पूछताछ किया गया। फिर चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया गया है। इसके अलावा पुलिस अधीक्ष ने सभी थाना प्रभारियों को निगरानी गुंडा बदमाशों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि कोई बड़े अपराध न हो सके। सभी थाना प्रभारी पुराने अपराधियों पर जनर रखे हुए हैं। ताकि कोई अपराधिक घटना को अंजाम न दे सके।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *