पीतांबरा पीठ में स्थापित पारदेश्वर महादेव की सवा लाख बाती से हुई महाआरती
विधायक शैलेष हुए शामिल
देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए शिवलिंग की स्थापना की गई

पीतांबरा पीठ में स्थापित पारदेश्वर महादेव की सवा लाख बाती से हुई महाआरतीविधायक शैलेष हुए शामिलदेश और प्रदेश की खुशहाली के लिए शिवलिंग की स्थापना की गई

बिलासपुर। पीतांबरा पीठ में विधि विधान के साथ आज देश और प्रदेश की खुशहाली तथा राज्य कल्याण के लिए पारदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की गई। यहां स्थापित पारदेश्वर शिवलिंग का नामकरण श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव के नाम से किया गया।
शिवलिंग के स्थापना के दौरान सहस्त्रनामावली वेद मंत्रो से पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। न्यास आदि क्रम में चार पहर की पूजा अर्चना गंगाजल, दूध, इच्छुरस, किशुदक से पारदेशवर महादेव का अभिषेक हुआ। रात्रि पहर में 11 हजार बेलपत्र सहस्त्रनामावली वेद मंत्रों के साथ पारद शिवलिंग को अर्पित किया गया।
पूज्य स्वामी शारदानंद सरस्वती के इच्छा के अनुरुप रविवार को दोपहर 12 बजर पारदेश्वर शिवलिंग की महामंडलेशवर विशोकानंद भारती, आचार्य सुदेश शर्वन, पीठाधीश्वर आचार्य दिनेशचंद्र महराज ने विधि विधान के साथ पूर्ण प्राण पाठाधीश विधि के साथ सवा लाख बाती से महाआरती की। इस अवसर पर शहर विधायक शैलेश पांडेय, कांग्रेस नेता अनिल टाह, महापौर रामशरण यादव, प्रणीण शुक्ला, हर्षवर्धन अग्रवाल, सुरेश गोयल आदि ने जलाभिषेक व दुग्धाविषेक किया।
महाआरती के बाद महांडलेश्वर विशोकानंद भारती ने पीतांबरा पीठ के आचार्य दिनेशचंद्र महराज को पीठाधीश्वर की उपाधि प्रदान करते हुए आशिर्वाद दिया। बैद्यनाथ धाम के अचार्य गिरधारी वल्लभाचार्य के अचार्यवत में यहां प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण कराई गई।
पिछले चार दोनों से पीतांबरा पीठ में पारदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। तीन दिनों से यहां भंडारा में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती ने कहा कि पीताबंरा पीठ में अब देवों के देव महादेव का वास होगा, शिव शक्ति का समन्वय होगा। इससे देश और प्रदेश की तरक्की होगी।
दिल्ली के अखिल? भारतीय संत समिति धर्म समाज के राष्ट्रीय संयोजक शुभेष शर्मण तथा पीठाधीश्वर आचार्य दिनिशचंद्र महराज ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *