सूने घरों से चोरी,26 लाख का माल बरामद
आठ आरोपी पकड़ाए,दो नाबालिग भी शामिल
सूने मकानों में वारदात को देते थे अंजाम
आरोपियों को पकडऩे 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले
बिलासपुर । अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हुए चोरी के मामले में बिलासपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने 26 लाख से अधिक के सोने चांदी के आभूषण सहित घरेलू सामान व नकदी बरामद किया है। वही इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 16 फरवरी के दोपहर 02 बजे करीब प्रार्थी मोहन लाल देशलहरे पिता दुलारी देशलहरे उम्र 63 साल निवासी अधिकारी कर्मचारी कॉलोनी वेैष्णवी विहार के पास उसलापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर अपने उपरोक्त निवास पर ताला लगाकर पारिवारिक कार्य से कर्वधा गये थे । उसी दिन रात्रि करीब 11.20 बजे घर वापस आये तो देखा की घर के मुख्य दरवाजे को किसी अज्ञात व्यक्ति ने टंगिया से काटकर घर में प्रवेश कर बेडरूम में रखे आलमारी को तोडकर उसमें रखे बेशकीमती सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम जुमला कीमती करीब 10 लाख 30 हजार 859 रू को चोरी कर लिये गये है।
अगले दिन प्रात: 17 फरवरी को प्रार्थी द्वारा उपरोक्त घटना की रिपोर्ट थाना सकरी में दर्ज कराई गई थी। अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु घटना स्थल एवं घटना स्थल के आसपास सहित मुख्य सडक मार्ग पर लगे करीब 100 से अधिक सी.सी.टी.वी. कैमरो के फुटेज का बारीकी से निरीक्षण कर संदिग्धो को चिन्हांकित किया गया एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के पुर्व से तैयार किये गये मजबूत सूचना तंत्र से प्राप्त सूचना को एकसूत्र में पिरोकर चिन्हित संदेहियों से पूछताछ की गई। दौरान पूछताछ के यह ज्ञात हुआ कि मामले में अपचारी बालक भी शामिल है जो पुर्व में भी चोरी के अन्य प्रकरणो में निरूद्ध हो चुके है तथा वर्तमान में भी अपने मॅहगे शौंक पूरा करने के लिये समूह बनाकर चोरी की घटना कारित कर रहे है । मुख्य आरोपी विरेन्द्र साहू व अपचारी बालको द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। एवं चोरी के सम्पूर्ण माल मशरूका सोने चांदी के जेवर, नगदी रकम इत्यादि अपचारी बालक अपने घर पर अपनी मॉ के पास छुपाकर रखा था।
जिनसे मौके से विधिवत बरामद कर जप्त किया गया है तथा उपरोक्त 06 बालिग आरोपियों एवं 02 विधि से संघर्षरत किशोरो को हिरासत में लिया गया है। जिनसे और भी चोरियो के संबंध में पूछताछ की गई एवं पूछताछ पर थाना तारबाहर एवं सिविल लाईन के कई मामलो में विविध चोरियों का खुलासा हुआ है।
थाना तारबाहर के प्रकरण में प्रार्थी रामनरेश साहू रेल्वे उप अभियंता, आफिसर कॉलोनी निर्माण के निवास से 12 फरवरी की रात्रि में अज्ञात आरोपी द्वारा सोने चांदी के पुराने जेवरात एवं डिजीटल कैमरा व नगद 64 हजार रू जुमला कीमती 95 हजार रू की चोरी किये थे । एवं अन्य मामले में प्रार्थी चितरंजन पात्रा रेल्वे विभाग में मुख्य नियंत्रक परिचालन के पद पर कार्यरत है । जो 9 से 14 फरवरी के मध्य को सपरिवार जगन्नाथ पुरी गये थे । इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके घर से स्पीकर, टॉईटन वॉच, क्राकरी बर्तन, मिक्सर ग्राईडर, पलंग को तोडफोड किये एवं गले में पहनने वाले आर्टीफिसीयल नेकलेस 02 नग एवं बेटे का इस्तेमाली माला जिसमें सोने के दाने लगे हुये थे ।
जुमला कीमती 88000 रू की चोरी किये थे। एवं सूचक सुमन कौशिक निवासी बंगलायार्ड तारबाहर जो पारिवारिक कार्य से 24 अक्टूबर 2021 से 30 अक्टूबर के मध्य सपरिवार बाहर गई थी।
इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके घर से सोनी कंपनी का एल.ई.डी. टी.वी. व 01 नग मोबाईल जुमला कीमती 12000 रू चोरी कर लिया था। थाना सिविल लाईन के प्रकरण में प्रार्थी कैलाश सोनी जो निगम में केबल आपरेटर के पद पर कार्यरत है परिवार सहित 18 नवम्बर से 22 के मध्य सपरिवार जगन्नाथ पुरी गये थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके घर से नगदी रकम 10 हजार रू नगदी एवं 10 नग सोने की फुल्ली, तीन चांदी की कटोरी एवं चम्मच, एक छोटा डिब्बा में 5 व 10 रू का चांदी का सिक्का व एक नग सोने का मंगलसुत्र, चांदी का करधन व सोने चांदी के आभुषण जुमला कीमती मशरूका करीब 60 हजार रूपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रकरण में सोने चांदी के आभुषणो नगदी रकम सहित लगभग 26 लाख रू का मशरूका बरामद कर जप्त किया गया है प्रकरण में विवेचना जारी है और भी खुलासे होने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपी
विरेन्द्र साहू उर्फ भानू पिता बैजनाथ साहू उम्र 19 साल सा. दाउ बाबा मंदिर के पास तोरवा थाना, सरिता यादव पति श्री अमरदीप यादव उम्र 35 साल सा. अमेरी थाना सकरी ,मदन यादव पिता राम जी यादव उम्र 19 साल सा. शिव मंदिर के पास तोरवा ,रीशु घोरे पिता स्व. सुभाष घोरे उम्र 23 वर्ष सा. मन्नू चैंक टिकरापारा शिवाजी मार्ग थाना सिटी कोतवाली ,किशन सोनी पिता उमेश कुमार सोनी उम्र 36 साल सा. टिकरापारा गुजराती समाज के पास थाना सिटी कोतवाली ,हसन मलिक पिता मुबारक मलिक उम्र 30 साल सा. जुनी लाईन बिलासपुर (सानिया ज्वेलर्स) थाना सिटी कोतवाली को पकड़ा गया है।

आरोपियों से बरामद माल
सोने के जेवर नेकलेश 21.660 ग्राम, चांदी का पायल 48.220 ग्राम, सोने का चैन 32.400 ग्राम, सोने का लॉकेट 6.350 ग्राम, सोने का चैन टॉप्स 4.030 ग्राम, सोने का रिंग 9.240 ग्राम, सोने का रिंग 11.860 ग्राम, सोने का नेकलेश 43.170 ग्राम, सोने का नेकलेश 40.790 ग्राम, सोने का रिंग 15.810 ग्राम, चांदी का पायल 379.55 ग्राम, चांदी का बिछिया 34.25 ग्राम, चांदी का पायल 191 ग्राम व सोने चांदी के अन्य आभुषण एवं कुल करीब 35 तोला सोना व करीब 03 किलो चांदी के आभुषण, 01 नग सोनी एल.ई.डी. टी.वी., 02 नग मोटर सायकल 05 नग स्मार्ट फोन, 02 नग हाथ घडी, एवं नगदी रकम 24000 रू। कुल जुमला कीमती 26 लाख रू।

