एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल

एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल

बिलासपुर। बिलासदाई एयरपोर्ट के उन्नयन की गति अत्यंत धीमी देख और जो सेवाएं शुरू हुई हैं उन पर भी यात्रियों को हो रही असुविधाओं के मद्दे नजर सारा मामला एक बार फिर उच्च न्यायालय पहुंच गया है।

बिलासपुर के लिए सर्वसुविधा संपन्न एयरपोर्ट के लिए उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका को  पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगले शुक्रवार का दिन निर्धारित किया है। इस याचिका पर प्रतिवादियों द्वारा उच्च न्यायालय को बिलासपुर में हवाई सेवा के लिए जिन कार्य योजनाओं की जानकारियां दी गई थी, उन सभी पर अमल की गति अत्यंत धीमी हैं या रुकी हुई है।

उच्च न्यायालय ने बिलासपुर एयरपोर्ट से संबंधित लंबित जनहित याचिका में पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को सुनवाई निर्धारित की है।  कमल कुमार दुबे द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में याचिकाकर्ता के अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव  वरिष्ठ अधिवक्तागण राजीव श्रीवास्तव , डॉ निर्मल शुक्ला , योगेश चंद्र शर्मा आदि ने विशेष अनुमति आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसे स्वीकार करते हुए ने आगामी सुनवाई शुक्रवार 17 फरवरी को नियत की है ।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *