एयरपोर्ट में नाईट लैडिंग से जुड़े कार्य आज से
पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता से समिति ने की चर्चा
बिलासपुर। 14 फरवरी लगातार बिलासा बाई एयरपोर्ट पर नाईट लैंडिंग संबंधी कार्य जल्दी कराये जाने की मांग कर रही हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने आज बिलासपुर पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना आंदोलन किया। गौरतलब है कि सितंबर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दी गई नाईट लैंडिंग संबंधी कार्यो की स्वीकृति के लगभग 6 माह बाद भी आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने विस्तार से बताया कि बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट पर लगभग 20 करोड़ की लागत से नाईट लैंडिंग सुविधा यानि की आईएफआर केटेगरी का विकास कार्य किया जाना है। इस हेतु लगभग 9 और 10 करोड़ की लागत के 2 पृथक-पृथक टेंडर सिविल और इलेक्ट्रीकल शाखा ने जारी भी किये है जहा पर इलेक्ट्रीकल शाखा ने विमानन विभाग से समन्वय रखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मानको के आधार पर टेंडर जारी किया है। वही सिविल शाखा ने लापारवाही दर्शाते हुए इसे एएआई मानको के अनुरूप बनाने की औपचारिक्ता पूर्व में प्रदर्शित नहीं की। टेंडर प्रस्तुत हो जाने के बाद अब सिविल शाखा एएआई से इसका एप्रूवल चाहती है जिसे एएआई ने मानव संसाधन की कमी बताते हुए सहयोग से मना कर दिया है। अब यदि काम बिना एएआई की स्वीकृति के साथ प्रारंभ किया जाता है तो बाद में लाईसेंस आदि क समय अर्चन आ सकती है ।
धरने के पश्चात् मुख्य अभियंता विजय कोर्राम और अधिक्षण अभियंता श्री गोपाल समेत अन्य अधिकारियों से समिति के सदस्यों ने मुलाकात की और उक्त सारी समस्याओं के निराकरा की मांग की। समिति ने यह भी कहा कि सिविल विभाग के ईई श्री कापसे एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार नहीं करते इसके कारण भी दोनों अधिकारियों में अहम का टकराव हो रहा है। जबकि एयरपोर्ट प्रबंधन को विश्वास में लेकर ही सभी कार्य उचित तरिके से पूरे किये जा सकते है।
चर्चा के दौरान पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि नाईट लैंडिंग संबंधी कार्यों को समय से पूरा करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है और ईलेक्ट्रीक शाखा का टेंडर भी आज ओपन हो जायेगा। वहीं सिविल कार्य का वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है। इसके अलावा टर्मिनल बिल्डिंग विस्तार का काम प्रारंभ कर दिया गया है जिसे समिति ने 28 मार्च के पहले पूरा कराने की मांग की क्योंकि 28 मार्च से उड़ानों का समर शेड्यूल लागू होगा जिसमें नई उड़ान बिलासपुर को मिल सकती है।
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने सभी बातों को नोट करते हुए सभी कार्यों के लिए समयबद्ध कार्यक्रम कार्यतालिका जारी करने की बात कही। आज के धरना आंदोलन में श्रीमती सीमा पाण्डेय और आगमन के क्रम से सर्वश्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर, बद्री यादव, अशोक भण्डारी, महेश दुबे, मनोज श्रीवास, केशव गोरख, राघवेंद्र सिंह, दीपक कश्यप, अनिल गुलहरे, कमलेश दुबे, प्रकाश बहरानी, गोपाल दुबे, मोहन जायसवाल, नरेश यादव, विजय वर्मा, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, संतोष पीपलवा, गुड्डा त्रिपाठी, तारेन्द्र उसराठे, केशव बाजपेयी, अमर बजाज, किशोर खुशलानी, संत कुमार नेताम, अभिलाष रजक, संजय पिल्ले, गुड्डू तिवारी, अकील अली, ओमप्रकाश शर्मा और सुदीप श्रीवास्तव आदि सम्मिलित थे।

