तहसील कार्यालय के पीछे लाश मिलने से मचा हडक़ंप
गले में चाकू के वार के निशान पत्थर से कुचला भी गया
मस्तूरी पुलिस जंाच में जुटी
बिलासपुर। मस्तूरी तहसील कार्यालय के पीछे नहर किनारे एक युवक की खून से सनी लाश मिलने से हडक़ंप मच गया है। यह मामला हत्या का बताया जा रहा है।
मस्तूरी थाना क्षेत्र के तहसील कार्यालय के पीछे नहर किनारे में स्थित देशी अंग्रेजी शराब दुकान के पास एक युवक उम्र लगभग 30 वर्ष क़ी खून से लथपथ लाश मिली है। अंदाजा लगाया जा रहा है की युवक क़ी पहले सब्जी काटने वाले चाकू से गला को रेता गया है। उसके बाद पहचान छुपाने पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। वही सूचना के बाद मौक़े पर पहुंच बिलासपुर एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा सहित डॉग स्क्वायड क़ी टीम एवं मस्तूरी पुलिस की टीम जांच मे जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी स्थित देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान एवं तहसील कार्यालय के बीच में नहर किनारे नीचे सुबह ग्रामीणों ने एक अज्ञात लाश देखी जिसके बाद मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस द्वारा शिनाख्त कार्रवाई की गई। जिसमे मृतक के पास मिले कागजात से मृतक बिलासपुर मोपका निवासी अनीश सिंह ठाकुर पिता नरेश सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष के रूपये मे पहचान हुई। जिसके बाद बिलासपुर एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा एवं डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच आगे की जांच मे जुट गई है। मृतक बिलासपुर से मस्तूरी किसके साथ पहुँचा था किन परिस्थितियों मे युवक की मौत हुई है। यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होंगी।

