पं.दीनदयाल उपाध्याय को भाजपाइयों ने दी श्रध्दांजलि
बिलासपुर । आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दीनदयाल गार्डन व्यापार विहार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। एवं श्रीकांत वर्मा मार्ग पर भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण पर किया गया और वार्ड नंबर 40 महापुराण नगर दयालबंद में बूथ नंबर 186 और 187 के कार्यकर्ता के द्वारा भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गईं। आज के कार्यक्रम में प्रमुख्य रूप से बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, रामदेव कुमावत, विनोद सोनी किशोर राय , जयश्री चौकसे, राजेश सिंग ठाकुर राकेश तिवारी , रोशन सिंग , ऋषि केशरी , योगेश बोले , गोपी ठारवानी , कमल कौशिक , सन्नी केशरी , उमेश यादव, रजनी यादव , पल्लव धर, संजय मुरारका, जितेंद्र अंचल डब्बू राव, मनोज राही, नवनीत गोरख, ओमी राही, संतोष वाधवानी , संजय यादव उपस्थित रहे।

