राजीव मितान क्लब ने नागोराव शेष नगर में किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बिलासपुर । राजीव मितान क्लब वार्ड क्रमांक 35 के द्वारा पार्षद प्रियंका यादव के मार्गदर्शन में नागोराव शेष नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रंगोली,चित्रकला एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सभी उम्र के बच्चो ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विनीता रामशरण यादव,पार्षद स्वर्णा शुक्ला,एल्डरमेन अखिलेश गुप्ता, मोतीलालगुप्ता, किसान कैवर्त्य उपस्थित थे। अतिथियों के द्वारा सभी बच्चो को पुरस्कार वितरण किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड पार्षद प्रियंका यादव,सुषमा गुप्ता,दुर्गा थवाईत,ममता गुप्ता,स्वाति श्रीवास,मीना गुप्ता,संगीता सोनी,इंद्राणी निर्मलकर,संगीता माधवानी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

