भाजपा को 2023 का चुनाव कोई ताकत नहीं हरा सकती- डा.रमन
भाजयुमो ने 1122 नए सदस्यों की सूची सौंपी

भाजपा को 2023 का चुनाव कोई ताकत नहीं हरा सकती- डा.रमनभाजयुमो ने 1122 नए सदस्यों की सूची सौंपी

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने लोकसभा प्रवास के तहत् आज बिलासपुर विधानसभा के सरकंडा नूतन चौक में आयोजित जनसभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में दुनिया की ऐसी कोई ताकत नहीं है, जो भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में हरा सके।
सभा में आज उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने 1122 नये सदस्यों की सूची सौपी। इस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिलासपुर का वातावरण अभूतपूर्व है भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों में काफी रूझान है। आज जो युवा जुड़ रहे है उनहें इस बात की खुशी होनी चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी के 18 करोड़ सदस्य देश में है जो दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय राजनीतिक संगठन है। स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी और अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे विश्वस्तरीय नेता इसका नेतृत्व कर रहे है। उन्होंने कहा युवा संगठन महिलाओं, ग्रामीण, किसान, मजदूर तय कर लें कि अब छत्तीसगढ़ की भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को हटाना है, कांग्रेस सरकार युवा, महिलाओं, बुजुर्गो, किसानों, मजदूरों, बेरोजारों सभी के साथ छलावा कर रही है। उन्हें उनके हक से वंचित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के 15 वर्षो के शासनकाल में जितनी भी जनहितैषी योजना चलायी गयी थी। उन्हें भूपेश बघेल की सरकार ने बंद कर दिया है। भूपेश सरकार के साढ़े चार वर्षो के शासनकाल में एक भी नयी योजनाएं प्रारंभ नहीं की गई, लोगों को नरवा, गरवा, घुरवा बारी में उलझा दिया। डा.रमन ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में अपराध बढ़े हैं। दुष्कर्म के मामले में छत्तीसगढ़ का 6वॉ स्थान है, डकैती में 5वॉ एवं आत्महत्या के मामले में 2रा स्थान है। कांग्रेस सरकार ने जनहितैषी सभी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था विकलांग पेंशन, उज्जवला योजना सहित स्मार्ट कार्ड योजना के अंतर्गत 50 हजार रूपये का नि:शुल्क इलाज योजना सहित सभी योजनाओं को बंद कर गरीबों से अन्याय किया है। बेरोजगारों को छला गया, संविदा नियुक्त कर्मचारियों का नियमितिकरण नही किया गया। भूपेश बघेल की सरकार ने चुनाव के समय जनघोषणा पत्र में जो वायदे जनता से किया था उन्हें आज तक पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है, चाकूबाजी जुआ-सट्टा अन्य आपराधिक मामलो में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।  कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं है।  पूर्व विधायक अमर अग्रवाल ने यहॉ गली मोहल्लों में विकास देखने माइक्रोस्कोप लेकर निकले किंतु उन्हें जर्जर सडक़े गढढ्े युक्त टूटी फूटी नालियां पेयजल के लिए भटकते लोग और बिजली जैसी अनेक समस्याओं से लोग जूझते मिले। यहॉ सारे काम बंद हो चुके है जो काम हमने किया था उन्हें भी सम्हाल कर नहीं रख पाये। गरीबों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नि:शुल्क आवास आवंटन की योजनाओं को बंद कर दिया गया, जिससे आज भी पूरे प्रदेश में लाखों लोग छत विहीन है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय एक लाख 20 हजार शिक्षको की भर्ती की गई। पीएससी के माध्यम से 10 हजार नई नियुक्तिया की गई और पुलिस विभाग में 70 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत हर गांव गलियों में सडक़े बनाई गई। दो करोड़ 4 लाख 30 हजार लोगों को आवास आवंटन किया गया। 80 करोड़ परिवारों के लिए देश भर में 5 किलो नि:शुल्क चावल वितरण किया गया। देश भर में शौचालयों, पेयजल बिजली गांव-गांव में सडक़ों का जाल बिछाने का काम केन्द्र की मोदी सरकार ने किया है। देश में 225 करोड़ लोगों को नि:शुल्क वैक्सीन लगाई गई।
प्रारंभ में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि विगत 15 वर्षो के भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ एक विकसित राज्य के रूप में दिखाई दे रहा था, किंतु कांग्रेस सरकार के साढ़े चार वर्षो के शासन में एक भी नया कार्य और नयी योजनाएं प्रारंभ नहीं की गई, और जो भी कार्य किये गये थे वे भी अब देख रेख के अभाव में जीर्ण शीर्ण हो गये हैं। उन्होंने कहा कि जब मैने नगर के वार्डो में विकास खोजो अभियान के तहत् भ्रमण किया तब देखा जर्जर सडक़ो में गढ्ढे, बजबजाती नालियां गलियों में अंधेरा, पेयजल के लिए लोग तरसते मिले। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में दो सौ आवेदन आवास आवंटन के मिले। किसी भी वार्ड में नये काम नहीं दिखे। हमारे समय में दस हजार मकान गरीबों के लिए बनाये गये थे और अभी भी यहॉ साढ़े तीन लाख मकानों की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश के लिए 80 हजार करोड़ का प्रावधान इस वर्ष बजट में किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पूरी तरह भ्रष्टाचार व्याप्त है और हर काम के लिए विभागों में लिस्ट बनी हुई है। जांजगीर के सांसद गुहाराम अजगले ने अपने सुमधुर गीतों से सभी का मन मोह लिया। तोला दिखय नहीं भूपेश भैया, बिन घर के रहवइया, तोला दिखत नहीं है भइया, तय कैसे हो गय निर्दइया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ला, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, प्रवीण दुबे, मकबूल अली, दीपक सिंह, अशोक विधानी, अजीत सिंह भोगल, सुधा वर्मा, जयश्री चौकसे, सीमा पाण्डेय, निम्मा जीवानी, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, राजेश मिश्रा, दुर्गा सोनी, विजय ताम्रकार, सतीश गुप्ता, मनीष अग्रवाल, उमाशंकर जायसवाल, नैन सिंह परिहार, पल्लव धर सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *