केन्द्रीय बजट में वंचितों को दी गई वरीयता -कौशिक
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमृत काल के पहले बजट में सात आधार शामिल किए गए है जो राष्ट्र को विकसित करने में मील का पत्थर साबित होगा। समावेशी विकास, वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढांचे व निवेश, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति, वित्तीय क्षेत्र के मजबूती को बजट में प्रमुख से शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र के विकास को लेकर जो संकल्प लिया गया है वह इस बजट में समग्र रूप से देखने को मिलता है। जिस प्रकार से बजट में इनकम टेक्स के स्लैब में जो चेंजेस किये गये हैं, कोरोना काल के दौरान डॉक्टरों व नर्सेस कि कमी थी उसे बढ़ाने के लिए 157 से ज्यादा नर्सिंग कॉलेज खोलने की जो बात कही गयी, बुजुर्गों के लिए अटल पेंशन योजना में 1000 रु पेंशन से बढ़ाकर 5000 रु पेंशन की गयी, रेल्वे के विकास में जो काम चल रहे उसमें लगभग 2.40 लाख करोड़ का जो बजट रेल्वे को दिया गया हैं, गरीबों की जिस प्रकार से चिंता की गई हैं, जिस प्रकार किसानों किसानों की चिंता की गयी।

