बजट सिर्फ जुमला,फैंसी घोषणाएं-मेयर

बजट सिर्फ जुमला,फैंसी घोषणाएं-मेयर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्बारा पेश बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मेयर रामशरण यादव ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा और 2023 में कुछ राज्यों में होने वाले चुनाव को देखकर यह बजट पेश किया गया है। यह सिर्फ एक जुमला है। महंगाई को रोकने के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। रोजगार के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। सरकारी भर्ती के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। गरीब के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बजट में केवल फैंसी घोषणाएं हैं, जो पहले भी की गई थीं। पीएम किसान योजना से सिर्फ बीमा कंपनियों को फायदा हुआ किसानों को नहीं। मेयर श्री यादव ने केंद्रीय बजट को जनविरोधी करार देते हुए दावा किया कि आयकर स्लैब में बदलाव से किसी की मदद नहीं होगी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *