गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस ग्राउण्ड में उपाध्याय करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस ग्राउण्ड में उपाध्याय करेंगे ध्वजारोहण


बिलासपुर।  गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में छ.ग. शासन के लोक निर्माण, गृह, जेल एवं पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ध्वजारोहण करेंगे। 
मुख्य समारोह में प्रात: 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण, प्रात: 9.02 बजे राष्ट्रगान, प्रात: 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। प्रात: 9.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन एवं उद्बोधन और प्रात: 9.35 बजे हर्ष फायर होगा। इसके पश्चात् प्रात: 9.40 बजे मार्च पास्ट, प्रात: 9.55 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रात: 10.30 बजे शासकीय विभागों की झांकी और प्रात: 10.45 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।  संसदीय सचिव  उपाध्याय का दौरा कार्यक्रम छ.ग. शासन के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास, धर्मस्व एवं पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। श्री उपाध्याय 26 जनवरी को सवेरे 8.30 बजे छ.ग. भवन से रवाना होकर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणंतत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात् वे सवेरे 11 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
महापौर रामशरण 4 स्थानों पर फहराएंगे तिरंगा
महापौर रामशरण यादव गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी गुरुवार को चार स्थानों पर तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद वे पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। महापौर श्री यादव गुरुवार सुबह 7 बजे सबसे पहले विकास भवन में झंडारोहण करेंगे। इसके बाद सुबह 7.15 बजे टाउन, सुबह 7.30 बजे कुदुदंड स्थित पंप हाउस, सुबह 8 नगर निगम के औषधालय कार्यालय में तिरंगा फहराएंगे। सुबह 8.45 बजे वे पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में पहुंचेंगे।
कांग्रेस भवन में विजय करेंगे ध्वजारोहण
जि़ला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 26 जनवरी को 74 वीं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सुबह 7.30 बजे कांग्रेस भवन में   ,शहर अध्यक्ष  विजय पांडेय  द्वारा झंडारोहण किया जाएगा और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सन्देश का वाचन करेंगे। इसी प्रकार सुबह 8.00 बजे जयस्तम्भ चौक शनिचरी बाजार में जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी जी द्वारा झंडारोहण किया जाएगा और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सन्देश का वाचन करेंगे। पश्चात जय स्तम्भ चौक से हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा की शुरूआत की जाएगी और कांग्रेसजन जयस्तम्भ चौक से गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा करेंगे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *