राशन दुकान खोलने की मांग को लेकर महिलाओं ने घेरा कलेक्ट्रेट
अरविन्द नगर के लोगों ने बताया चावल लेने जोगी आवास जाना पड़ता
बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के अरविंद नगर बंधवापारा में राशन दुकान खोलने की मांग को लेकर आज यहां की महिलाओं ने नारी शक्ति समूह ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और आरोप लगाया है कि खाद विभाग के द्वारा अपने लोगों को दुकान आवंटित कर दिया गया है। अरविंद नगर में एक भी राशन दुकान नहीं है। जबकि इमोजी इमोजी भाटा में तीन दुकानें संचालित की जा रहे हैं ।
अरविंद नगर में एक दुकान नहीं है जोगी आवास में राशन दुकान जाना पड़ता है कई बार रहता है तो सर्वर डाउन रहता है। लोग भटकते रहते हैं दो-तीन दिनों तक जाकर पैसा खर्च करने के बावजूद राशन नहीं मिलता । नारी शक्ति की अध्यक्ष दीपा शर्मा ने कहा है कि इमलीभाटा की एक दुकान को अरविंद नगर बंधवापारा में ट्रांसफर करने से लोगों को चावल के लिए परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा और नजदीक में लोगों को आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। दीपा शर्मा ने कहा कि यदि उनकी मांगों के बाद महिलाएं उग्र आंदोलन करेंगी। आज ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से नारी शक्ति की किरण, दीपा शर्मा, शकुंतला साहू, सावित्री यादव रामायण निर्णय जमा समेत काफी संख्या में महिलाएं कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची थी। बताया जाता है कि एक राशन दुकानदार द्वारा इमली माता के लोगों को भी अपनी दुकान में पंजीयन करा लेने के कारण नवा के लोगों को उस दुकान में जाना पड़ता है और यह सब अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है दीपा शर्मा ने कहा है कि भगवा पारा के 500 परिवारों को अरविंद नगर में ही दुकान संचालन करने के लिए खाद विभाग कार्रवाई करें।

