जूना बिलासपुर में विधायक ने किया प्रसाधन का लोकार्पण
एल्डरमैन अखिलेश गुप्ता के पार्षद निधि से कराया निर्माण

जूना बिलासपुर में विधायक ने किया प्रसाधन का लोकार्पणएल्डरमैन अखिलेश गुप्ता के पार्षद निधि से कराया निर्माण

बिलासपुर। आज जूना बिलासपुर में एल्डरमैन अखिलेश गुप्ता(बंटी)की पार्षद निधि से जनसुविधा(महिला/पुरुष प्रसाधन)का नवीनीकरण उपरांत नगर विधायक  शैलेश पांडेय के द्वारा लोकार्पण किया गया।
विधायक  शैलेश पांडेय ने एल्डरमैन की सक्रियता और करवाए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। एल्डरमैन एवं जूना बिलासपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने बताया कि पहले जूना बिलासपुर इलाक़े में महिलाओं के लिए प्रसाधन की व्यवस्था नहीं थी। साथ ही आम नागरिकों,व्यापारियों को भी प्रसाधन की समस्या थी।  इसलिए सर्वसुविधायुक्त प्रसाधन का निर्माण करवाया गया है । इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रियंका उत्तम यादव,एल्डरमैन अखिलेश गुप्ता(बंटी),एल्डरमैन सुबोध केसरी, श्याम हरियाणी अमरजीत गांधी, चंदूलाल जनक्यानी, मनोहर आहूजा,प्रकाश देवाँगन, किशोरी गुप्ता, मनीष गुप्ता,कालू जैसवानी, आनंद साहू, नरेंद्र राव दनके, रमेश गुप्ता, शत्रुघ्न देवाँगन, संजय यादव, राजीव गुप्ता, भरत देवांगन, सुनील देवाँगन,अनुराग पांडे,विशाल नारवानी, चन्द्रशेखर देवांगन सहित व्यापारी संघ के सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *