रेल हेल्पलाइन से यात्रियों की सहायता
बिलासपुर। मंडल रेल प्रशासन द्वारा रेल मदद हेल्पलाइन द्वारा प्राप्त सभी मामलों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यात्रियों की हरसंभव सहायता की जा रही है।
इसी संदर्भ में आज गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस के ए-1 कोच में गाजीपुर सिटी से रायपुर तक यात्रा कर रहे श्री रतन वर्मा को अपने डेढ़ साल की बच्ची के लिए दूध(बेबी फूड) की जरूरत पड़ी। उन्होंने द्बह्म्ष्ह्लष् के माध्यम से रेल मदद में इसकी जानकारी दी। जानकारी प्राप्त होते ही मंडल रेल प्रशासन द्वारा उन्हें शहडोल स्टेशन में दूध (बेबी फूड) उपलब्ध कराया गया। इस कार्य के लिए यात्री द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेलवे प्रशासन के इस कार्य की खुले दिल से तारीफ की गई।

