तखतपुर को खुडिय़ा जलाशय से पानी,गनियारी में नगर पंचायत
भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की कई घोषणाएं
तखतपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बेलपान और खैरी पहुंचें जहां उन्होंने तखतपुर नगरपालिका क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने हेतू खुडिया जलाशय से जलापूर्ति किए जाने को मंजूरी दी साथ ही ग्राम पंचायत गनियारी को नगर पंचायत बनाने एवं जूनापारा में सहकारी बैंक खोले जाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेलपान पहुंचते ही नर्मदा कुण्ड में पूजा अर्चना किए और छत्तीसगढ महतारी तथा बुढादेव की आरती किए। बाजे गाजे के साथ छत्तीसगढ नर्तक दल मुख्यमंत्री को कार्यक्रम स्थल पर लेकर आए जहां उन्होंने लोगों से शासन की योजनाओं के संबंध में चर्चा की और कहा कि छत्तीसगढ की सरकार हर वर्ग की लोगों के लिए योजना बनाई है और उसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है चाहे युवा हो, बेरोजगार हो, किसान हो मजदूर हो सभी लाभ ले रहे है। छत्तीसगढ पूरे देश की पहली ऐसी सरकार है जो गोबर की खरीदी कर रही है और इस खरीदी से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ हो रही है सरकार बनने के पहले 2 घंटे के अंदर ही कर्जा माफ कर दिया था यह कांग्रेस की सरकार जो कहती है उसे शतप्रतिशत पूरा करती भी है इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के लोगों से चर्चा की और शासकीय योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। छत्तीसगढ की सरकार समर्थन मूल्य के तहत घाटा खाकर भी किसानों को नुकसान नही पहुंचाए आज छत्तीसगढ में सौ लाख मिट्र्रीक टन धान की खरीदी अभी तक हो चुकि है और एक रिकार्ड है चार वर्ष में उत्पादन में भी दुगने की बढोतरी हुई है अन्नदाता आज प्रसन्नतापूर्वक जीवन यापन कर रहे है। मनरेगा के तहत कोरोना काल में छत्तीसगढ की कांग्रेस की सरकार ने 26 लाख परिवार को काम दिया था जिससे उनके सामने आर्थिक समस्या नही आयी वहीं उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए हर विधायक को विधायक निधी के रूप में 4 करोड रूपए की राशि उपलब्ध करायी जाती है। खैरी में पहुंचने पर सबसे पहले छत्तीसगढ महतारी की पूजा अर्चना किए और उनका वहां पर आत्मीय स्वागत ग्रामीणजनों ने किया तथा लोगों से शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर, विजय केशरवानी, प्रमोद नायक, अरूण सिंह चौहान, राजेंद्र शुक्ला, चुन्नी लाल साहू, जितेंद्र पाण्डेय, गरीबा यादव, सुनीता यादव, संतोष सिंगरौल, पुष्पा श्रीवास, मुन्ना श्रीवास, बिरझेराम सिंगरौल, सुनील शुक्ला, धर्मेश दुबे, सुरेश ठाकुर,अजय देवांगन, मुकीम अंसारी, टेकचंद कारडा, अभिषेक पाण्डेय, कैलाश देवांगन, हरविंदर हूरा, सुनील आहुजा, सत्यम ताम्रकार, अवधेश शुक्ला, अजय सिंह ठाकुर, राजवीर हूरा, जितेंद्र राज, हरीश राजपूत, सुखदेव सिंगरौल, पवन पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित रहे।

रश्मि सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के विकास के लिए सदैव से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उदार रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मांग पत्र भूपेश बघेल को सौंपा, जिसमें मुख्यमंत्री ने उनकी लगभग सभी मांगों को मंजूरी दे दी। रश्मि सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में किसान हर तरह से समृद्ध हुए है। उनकी आर्थिक स्थिति जहां सुदृढ हुई है वहीं क्रय क्षमता भी बढी है। छत्तीसगढ सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है जिससे घर और बाहर दोनों तरह आर्थिक स्थिति सुदृढ हुई है और जीवन स्तर में बदलाव हुआ है।
राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ में स्थानीय स्तर पर ही रोजगार पैदा कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति आई है।
महिला ने सरकार की योजना को सराहा_ भेंट मुलाकात में चर्चा के दौरान ठाकुरकापा की दुकलहीन ने भूपेश बघेल को बताया कि वह प्रतिदिन गोबर बेचती है इसके साथ ही गोबर से खाद भी अपने सदस्यों के साथ खाद बनाती है और अभी तक वह 2 लाख रूपए की खाद बिक्री कर चुकि है।
विधानसभा तखतपुर को मिली सौगातें
जल आवर्धन योजना अंतर्गत खुडिया जलाशय से तखतपुर नगरपालिका क्षेत्र में जल आपूर्ति की मंजूरी, बेलपान को पर्यटन स्थल, ग्राम पंचायत गनियारी को नगर पंचायत की दर्जा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतू एक एम्बुलेंस, बेलपान में 50 सीटर प्री मैट्रिक आदिवासी छात्रावास, तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 50 बिस्तर हेतु भवन निर्माण, भरनी में गुरूघासी दास जयंती मेला स्थल पर भवन एवं आहाता निर्माण, सफरीभाठा में मिनी स्टेडियम, साल्हेकापा में मिडिल स्कूल, निगारबंद, बेलसरा एवं पोंगरिहा प्राथमिक शाला भवन, दर्री स्टेडियम का उन्नयन, पालिटेक्निक कालेज तखतपुर का नामकरण स्व ठाकुर बलराम सिंह के नाम पर, विजयपुर में प्राथमिक शाला का माध्यमिक शाला में उन्नयन, सैदा में माध्यमिक शाला को हाईस्कूल के रूप में उन्नयन, कन्या महाविद्यालय तखतपुर का नामकरण विरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर। ग्राम पंचायत खैरी में मिनि स्टेडियम, खैरी की गलियों का कांक्रीटीकरण, तालाब का सौंदर्यीकरण, प्राथमिक शाला के लिए अतिरिक्त कक्ष, हाईस्कूल मोछ का हायर सेकेण्डरी के रूप में उन्नयन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सकरी का स्वामी आत्मानंद स्कूल में परिवर्तन, चितावर के प्राथमिक शाला माध्यिमक शाला में उन्नयन, सागर तालाब का सौंदर्यीकरण, जरौंधा में प्राथमिक शाला भवन, खपरी में पंचायत भवन, गिरधौना में उप स्वास्थ्य केंद्र, जूनापारा में सहकारी बैंक की स्थापना, लो ओल्टेज की समस्या दूर करने के लिए ट्रांसफार्मर की स्थापना की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान खैरी एवं बेलपान में की गई।
आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद खपरी स्थित शासकीय कन्या आदिवासी आश्रम का निरीक्षण किया और आश्रावासी बच्चीयों से चर्चा की तथा उसने छात्रावास के संबंध में जानकारी प्राप्त किए और स्टाफ से आवासीय सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिए।
छात्रा की मांग पर बहन की पढाई के लिए 1 लाख रूपए की सहायता राशि_ भेंट मुलाकात कार्यकम के दौरान बेलपान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टिकरी बेलपान की छात्रा किरण यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके पिता जी लकवा ग्रस्त है और उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नही है जिसका ईलाज जैसे तैसे कर सेंटरी में करा रही है वहीं उसकी बहन बीएससी नर्सिंग करना चाह रही है उसकी पढाई के लिए राशि की व्यवस्था नही हो पा रही है इस पर मुख्यमंत्री ने बहन की पढाई के लिए 1 लाख रूपए तथा पिता की ईलाज कराने की घोषणा की।
10 वर्षीय बालिका का होगा नि:शुल्क इलाज
खैरी में भेंट मुलाकात के दौरान संबलपुरी निवासी की पुत्री मोहिनी कौशिक जिसकी उम्र 10 वर्ष है जिसे प्रतिदिन 4 इंसुलिन लगता है जिसके कारण वह पढाई भी नही कर पा रही है जब इस समस्या को उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया तब भूपेश बघेल ने उस बच्चीं का स्वामी आत्मानंद में प्रवेश तथा उसकी ईलाज कराने की घोषणा की।


