रेत उत्खनन और परिवहन में लगे 20 वाहन जब्त
खनिज विभाग की कार्रवाई से रेत माफियाओं में मची खलबली

रेत उत्खनन और परिवहन में लगे 20 वाहन जब्तखनिज विभाग की कार्रवाई से रेत माफियाओं में मची खलबली

बिलासपुर। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लगी 20 वाहनों पर खनिज विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हडक़ंप मच गया है। रेत उत्खनन में लगे वाहनों को जब्त किया गया है। 
बिलासपुर खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और उसके परिवहन को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए नजर आ रही है। लंबे समय से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार खनिज विभाग को अवैध रेत उत्खनन को लेकर शिकायते मिल रही थी।
इसी कड़ी में खनिज विभाग ने कमर कसते अपनी पूरी टीम के साथ अवैध रेत खनन को रोकने के लिए मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई। खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी से आज सोमवार तक इन तीन दिनों में खनिज विभाग ने युद्ध स्तर पर करते हुए। अवैध रेत खनन और उसके परिवहन में लगी गाडिय़ों पर नकेल कसते हुए इन्हे जप्त किया गया।
इस कार्रवाई से रेत का अवैध उत्खनन करने वाले में हडक़ंप मच गया है। खनिज अमला बिलासपुर ने अवैध उत्खनन एवम परिवहन पर कार्रवाई करते हुए लगभग 20 वाहनों को जब्त किया गया है इन वाहनों पर खनिज नियमो के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साथ खनिज अमला बिलासपुर द्वारा जिला बिलासपुर में अवैध रेत उत्तखनन के क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए वहां जाने वाले रास्ते को विभिन्न स्थानों को खोदवा कर बन्द कराया गया है। गौरतलब हो अरपा नदी में अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से हो रहा जिसकी लगातार शिकायत मिल रही थी। जिस पर आज खनिज विभाग ने कार्रवाई की है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *