विष्णु नगर की जीत कांग्रेस की विदाई का शुभारंभ-अमर अग्रवाल

विष्णु नगर की जीत कांग्रेस की विदाई का शुभारंभ-अमर अग्रवाल

बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन की  जीत पर बधाई देते हुए पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने कहा कि यह  अपितु यह जीत पूरे बिलासपुर वासियों की है। उन्होंने कहा  विष्णु नगर वार्ड  पहले कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, भाजपा की पार्षद स्वर्गीय निधि जैन के नाम को उनकी पुत्री श्रद्धा जैन ने आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है, वे वार्ड के नागरिकों को विश्वास में ख़री उतरेंगी। उन्होंने मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वार्ड संगठन के कार्यकर्ताओं ने  जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित की है ।बिलासपुर की जनता ने 4 साल से राज्य में एवं 3 वर्ष से निगम में बैठी कांग्रेस सरकार को अपना 2023 के जनादेश का संकेत दे  दिया है । बिलासपुर की जनता जो पिछले 4 वर्षों से कुशासन एवं गुंडा राज झेल रही है,आने वाले दिसम्बर में  बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में जनता जनार्दन के आशीर्वाद से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और भूपेश बघेल के कुशासन का अंत होगा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *