विष्णु नगर पार्षद उपचुनाव में भाजपा की श्रद्धा जैन की जीत

विष्णु नगर पार्षद उपचुनाव में भाजपा की श्रद्धा जैन की जीत


बिलासपुर।वार्ड क्रमांक 16 कुदुदंड विष्णु नगर के एकमात्र नगर निगम उपचुनाव में भाजपा की श्रद्धा जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस नेता अनिता कश्यप को 233 वोट से शिकस्त दी।
इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन की मां स्वर्गीय निधि जैन पार्षद रह चुकी है, जिन के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी।
पहले दो चक्र में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रही थी लेकिन बाद के दो चक्र में भाजपा प्रत्याशी ने उलटफेर करते हुए जीत अपने नाम किया ।
पहले चक्र में कांग्रेस प्रत्याशी अनीता कश्यप को 446, दूसरे चक्र में 353 तीसरे चक्र में 274 और चौथे राउंड में 305 वोट मिले । इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी को कुल1378 वोट मिले हैं । वहीं भाजपा की श्रद्धा जैन को पहले चक्र में 326 दूसरे चक्र में 386, तीसरे चक्र में 511और चौथे चक्र में 388 वोट मिले। इस तरह श्रद्धा जैन को चौथे चक्र के बाद कुल 1611 वोट मिले हैं । निर्दलीय शैल यादव को पहले चक्र में 182 दूसरे चक्र में 284 तीसरे चक्र में 248, चौथे चक्र में 231 यानी कुल 945 वोट मिले । नोटा को 12 वोट मिले हैं तो वहीं 79 वोट निरस्त हुए हैं। इस तरह अंतिम परिणाम के तौर पर भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की अनीता कश्यप को 233 वोटों से शिकस्त दी।
इस जीत को भाजपा के रामदेव कुमावत की शानदार चुनावी मैनेजमेंट की जीत मानी जा रही है जबकि कांग्रेस की ओर से मोर्चा संभाल रहे शहर विधायक शैलेश पांडेय, महापौर रामशरण यादव और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय की जबरदस्त असफलता माना जा रहा है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *