एसएसपी पारुल माथुर ने पदोन्नत हुए निरीक्षकों को स्टार लगाकर दी बधाई

एसएसपी पारुल माथुर ने पदोन्नत हुए निरीक्षकों को स्टार लगाकर दी बधाई

बिलासपुर। हाल ही में राज्य शासन ने प्रदेश के कई उपनिरीक्षकों को प्रमोशन देकर उन्हें निरीक्षक बना दिया है। बिलासपुर जिले में पदस्थ पांच उपनिरीक्षक भी निरीक्षक बनाए गए हैं। शनिवार की दोपहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर और एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने फैजुल होदा शाह, मनोज नायक, श्वेता, धर्मेंद्र वैष्णव और दिनेश चंद्रा की वर्दी में 2 स्टार में 1 स्टार और लगाकर उन्हें तीन स्टार का अधिकारी बना दिया। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पांचो निरीक्षकों को बधाई दी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *