कांग्रेस सरकार में गरीबों से अन्याय नहीं होने देंगें-अमजद
गरीब परिवारों को कपड़े बांटे, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे बंधवापारा
जिलाध्यक्ष दिलीप पाटिल का किया सम्मान

कांग्रेस सरकार में गरीबों से अन्याय नहीं होने देंगें-अमजदगरीब परिवारों को कपड़े बांटे, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे बंधवापाराजिलाध्यक्ष दिलीप पाटिल का किया सम्मान

बिलासपुर । कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के द्वारा आज बंधवापारा में झुग्गी झोपड़ी के बीच रहने वाले वाले परिवारों के बीच केक काटकर कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया। तथा गरीब परिवारों को साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। 

कांग्रेसी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने आज संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिलासपुर जिले के अध्यक्ष दिलीप पाटिल का भी सम्मान किया और कहा कि बिलासपुर जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने संगठन को मजबूत किया तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बिलासपुर जिले के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संगठन की तारीफ कर रहे हैं । दिलीप पाटिल को सम्मानित करते हुए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अमजद ने बताया कि भाजपा शासनकाल में सबसे ज्यादा गरीब परिवारों को हटाया गया झोपड़ी तोड़ी गई। लेकिन कांग्रेस शासनकाल में अरपा नदी के सौंदर्यीकरण के लिए जिन्हें हटाया गया उनका विस्थापन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की सराहना की और संगठन को लेकर पदाधिकारियों को बधाई भी दी है। शहर में झुग्गी झोपड़ी तोड़े जाने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चिंगराजपारा में भी कांग्रेस शासनकाल में गरीब परिवार को हटाकर विस्थापित करने के लिए नोटिस दिया जा रहा है लेकिन सभी परिवारों को भी स्थापित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीबों की सरकार है उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने जिलाध्यक्ष दिलीप पाटिल की सराहना की। दिलीप पाटिल ने यहां झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संगठन को मजबूती दी। अध्यक्ष मोहम्मद अमजद ने झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला अध्यक्ष दिलीप पाटिल मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर खूंटे का प्रदेश अध्यक्ष ने श्रीफल साल से सम्मान किया। इस अवसर पर अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, बद्री यादव यशोदा पाटिल, प्रदेश संगठन सचिव हरेंद्र शुक्ला संगीता यादव राजेंद्र वर्मा, करम गोरख, रंजीत सिंह, कमलेश दुबे, संजय यादव, पवन चंद्राकर, पवन वर्मा ,अभिषेक शुक्ला, राजकुमार यादव समेत झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *