भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान शैलेष का पांव हुआ फ्रैक्चर
र्वाड के उपचुनाव में अब रिक्शा से करेंगे प्रचार, पांव में बंधा है प्लस्टर

भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान शैलेष का पांव हुआ फ्रैक्चरर्वाड के उपचुनाव में अब रिक्शा से करेंगे प्रचार, पांव में बंधा है प्लस्टर

बिलासपुर।  विधायक शैलेश पांडे कुदुदंड में पार्षद उम्मीदवार अनीता कश्यप को जिताने के लिए रिक्शा से चुनाव प्रचार करेंगे । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की पदयात्रा के दौरान इंदौर में विधायक शैलेश पांडे के पैर में चोट लग गई थी इंदौर से वापस आने के बाद वह लगातार अनेक कार्यक्रमों में बिजी रहे। और कल उन्हें उनकी तबीयत बिगड़ी तो अस्थि रोग विशेषज्ञ से उपचार कराया तो पता चला कि उनके पैर में फैक्चर हो गया है और प्लास्टर लगाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है लेकिन कुदुदंड में उपचुनाव को देखते हुए विधायक शैलेश पांडे कांग्रेस भवन पहुंचे। 

आज कांग्रेस के स्थापना दिवस में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे ने कुदुदंड में चुनाव की जिम्मेदारी विधायक शैलेश पांडे तथा महापौर रामशरण यादव को दी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर अब विधायक शैलेश पांडे कांग्रेस उम्मीदवार अनीता कश्यप को जिताने के लिए रिक्शा में बैठकर कुदुदंड की गलियों में चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा है कि आज शाम 4 बजे कुदुदंड में समन्वय समिति की बैठक होगी तथा बूथ प्रभारी एवं जोन सेक्टर प्रभारी के बीच चुनावी रणनीति के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। 

शैलेश पांडे का दावा है कि कुदुदंड में कांग्रेस उम्मीदवार अनीता कश्यप की ही जीत होगी। उन्होंने कुदुदंड के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वार्ड विकास के लिए वे कांग्रेस का साथ दें तथा अनीता कश्यप को जीता कर निगम में भेजें। ज्ञात हो कि कुदुदंड 9 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए शहर कांग्रेस कमेटी ने समन्वय समिति बनाई है। जिसमें विधायक शैलेश पांडे, महापौर पांडे, रामशरण यादव वरिष्ठ कांग्रेस नेता भवन पहुंचे थे। राकेश शर्मा तथा ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन को कुदुदंड में कांग्रेस को जिताने की जिम्मेदारी दी गई है। 

विजय पांडे ने कहा है कि 20 साल बाद भाजपा की झोली से यह सीट जीतकर शैलेश पांडे यहां से विधायक बने हैं और महापौर रामशरण यादव पहले भी महापौर का चुनाव लड़ चुके हैं उन्हें हर वार्ड की बूथ स्तर की पूरी जानकारी है। 

कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहें विजय पांडे ने यह भी कहा कि विधायक शैलेश पांडे के पैर में फैक्चर है लेकिन कुदुदंड में रिक्शा में बैठकर चुनाव प्रचार करेंगे और कांग्रेस उम्मीदवार को जिताएंगे। कुदुदंड में आठ बुथ में 7717 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां भाजपा कांग्रेस के अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है और त्रिकोणीय मुकाबले के बीच कांग्रेस पदाधिकारियों को अनीता कश्यप की जीत का भरोसा है। विधायक पांडे आज लाठी के सहारे कांग्रेस भवन पहुंचे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *