चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित
आचार संहिता का पालन करते हुए करें चुनाव प्रचार
अभ्यर्थियों को बैठक में दी गई जानकारी

चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटितआचार संहिता का पालन करते हुए करें चुनाव प्रचारअभ्यर्थियों को बैठक में दी गई जानकारी

बिलासपुर । नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय उप निर्वाचन 2022-23 के तहत आज  नाम वापसी के लिये निर्धारित समय पश्चात् उप निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर  जयश्री जैन के द्वारा अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीक चिन्ह आंवटन की कार्यवाही की गई, जिसमें उप निर्वाचन नगरपालिक / त्रिस्तरीय पंचायत के प्रेक्षक  कार्तिकेय गोयल एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललिता भगत उपस्थित रहे।

जिला बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर में हो रहे पार्षद पद के उप निर्वाचन में निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची राज्य निर्वाचन आयोग के नियमानुसार प्ररूप-10 जिला स्थानीय निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयार कर ली गई है। वार्ड क्र. 16 के पार्षद पद हेतु 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र भरा था, जिसमें सभी के नाम निर्देशन पत्र स्वीकृत किये गये हैं, किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया है। उम्मीदवारों में इंडियन नेशनल कांग्रेस से अनिता हिमांशु कश्यप को पंजा प्रतीक चिन्ह, भारतीय जनता पार्टी से सुश्री श्रद्धा कमल जैन को कमल प्रतीक चिन्ह एवं निर्दलीय प्रत्याशी शैल यादव को दो पत्तियाँ प्रतीक चिन्ह आवंटित की गई। आज मंथन सभाकक्ष, जिला कार्यालय, बिलासपुर में प्रेक्षक की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधी एवं निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर के द्वारा आदर्श आचरण संहिता तथा व्यय लेखा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये, साथ ही बैठक में चुनाव प्रचार-प्रसार हेतु मानक दरों का निर्धारण राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों की सहमति से किया गया। मानक दरों की प्रति अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई गई। प्रशिक्षण में अभ्यर्थियों को प्रचार-प्रसार की अनुमति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) / तहसीलदार से लिया जाना होगा तथा मतदान के 48 घंटे पूर्व से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित है, की जानकारी दी गई। व्यय लेखा 2 बार प्रस्तुत करना बताया गया तथा निर्वाचन परिणाम घोषणा के पश्चात् 1 माह के अंदर व्यय लेखा अनिवार्य रूप से प्रस्तुत किये जाने की जानकारी अभ्यर्थियों को दी गई।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *