संजू त्रिपाठी हत्याकांड के सात आरोपी किए गए कोर्ट में पेश
कपिल त्रिपाठी 22 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर
अन्य आरोपी भेजे गए जेल
बिलासपुर । हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की हत्या के मामले में पकड़े गए 7 आरोपियो को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। इनमें से मुख्य साजिशकर्ता और मास्टरमाइंड कपिल त्रिपाठी को अदालत ने 22 दिसंबर की शाम 4 बजे तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
5 दिन पहले सकरी थाना क्षेत्र में मुख्य सडक़ पर कुख्यात अपराधी संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके ही सगे भाई और पिता समेत कई रिश्तेदार और उनके सहयोगी गिरफ्तार हुए हैं। संजू उर्फ प्राणनाथ त्रिपाठी के अत्याचार से तंग होकर इन लोगों ने उत्तर प्रदेश के 5 शूटर को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। जिसमे 5 लाख रुपये एडवांस दिया गया था। सोमवार को कपिल त्रिपाठी,प्रेम श्रीवास,सुमित निर्मलकर,अमन गुप्ता, जयनारायण त्रिपाठी, और सुचित्रा दत्तक पुत्री को कोर्ट में पेश किया गया शेष आरोपियों को पुलिस पकड़ कर ला रही है।
इन लोगों ने संजू त्रिपाठी पर 10 गोलियां दागी थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। असल में पूरा परिवार संजू त्रिपाठी के अत्याचार से तंग आ चुका था। संजू त्रिपाठी केवल वर्चस्व की लड़ाई और संपत्ति को लेकर हो रहे झगड़े में ही परिवार को सात भर नहीं रहा था, बल्कि वो अपनी सौतेली बहन के साथ लगातार जबरन मुंह काला भी कर रहा था, जिससे पूरा परिवार उसके खिलाफ खड़ा हो गया था।
संजू त्रिपाठी की हत्या के आरोप में पकड़े गए जय नारायण त्रिपाठी, कपिल त्रिपाठी, जीजा भरत तिवारी, भरत तिवारी के भांजे और भतीजे आशीष तिवारी, रवि तिवारी, इनके सहयोगी प्रेम श्रीवास, अमन गुप्ता, राजेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा संजू ठाकुर की मुंह बोली बहन और कपिल की पत्नी सुतित्रा त्रिपाठी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस मामले में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस 5 शूटर की जानकारी भी हासिल कर चुकी है। तो वहीं हथियार के सप्लायर की भी पूरी कुंडली पुलिस के पास है, जिन्हें भी जल्द पकडऩे का दावा किया जा रहा है।

