तिफरा ओवरब्रिज पर दो कारों में टक्कर,एक कांग्रेस नेता की
ड्राइवर घायल,कांग्रेसी नेता बाल-बाल बचे
ड्राइवर ने नशे की हालत में वाहन को ठोका

तिफरा ओवरब्रिज पर दो कारों में टक्कर,एक कांग्रेस नेता कीड्राइवर घायल,कांग्रेसी नेता बाल-बाल बचेड्राइवर ने नशे की हालत में वाहन को ठोका

बिलासपुर । तिफरा ओवरब्रिज के उपर दो कारों में जबरदस्त टक्कर हुई है। जिससे एक ड्राइवर घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वही दोनों कारे क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना में शहर के एक कांग्रेसी का कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। तिफरा ओवरब्रिज के ऊपर दो कारों में जबरदस्त भिडंत हुइ है। मौके पर 112 की टीम पहुंच घायल आई टेन के ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता फिरोज खान अपनी फॉरचुनार में तिफरा की ओर से आ रहे थे । की इसी बीच तिफरा ओवर ब्रिज में लापरवाही पूर्वक आई टेन क्रमांक डीएल 3सी एएल 8143 के ड्राइवर ने कांग्रेसी नेता की कार क्रमांक सीजी 08  वाय 0555 को जबरदस्त ठोकर मार दी,जिसमे की आई टेन के ड्राइवर को गम्भीर चोट आई है। गौरतलब हो कि आई टेन गाड़ी दिल्ली पासिंग है और प्रत्यक्ष दर्शियो ने बताया की आई टेन गाड़ी का ड्राइवर शराब के नशे में था। इस हादसे के बाद से तिफरा ओवरब्रिज पर घंटो जाम लगा रहा। जिससे यातायात बाधित होते रहा। तिफरा ओवरब्रिज में हर दिन भारी आवागमन रहता है। वही आज हुए हादसे के दौरान अगर कार अन्य गाडिय़ों को ठोकर मारते निकल जाती तो कई लोग हादसे का शिकार हो जाते।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *