सीएम बघेल के हेलीकाफ्टर में आई खराबी, सडक़ मार्ग से रायपुर पहुंचे
निजी प्रवास पर पहुंचे थे शहर
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कुछ समय के लिए निजी प्रवास पर शहर। पहुंचे जैन इंटरनेशनल स्कूल के हेलीपैड में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। वे उसलापुर में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन जैसे ही उसलापुर से जैन इंटरनेशनल स्कूल हेलीपैड पहुंचे पायलट ने हेलिकाप्टर में तकनीकी खराबी का हवाला दिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सडक़ मार्ग से रायपुर के लिए रवाना होना पड़ा।
हेलीपैड पर महापौर रामशरण यादव पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक मंडी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यह उनका निजी प्रवास था इसलिए कुछ कांग्रेसी ही हेलीपैड पहुंचे। शहर में मुख्यमंत्री 3 घंटे रुकने के बाद रायपुर के लिए सडक़ मार्ग से रवाना हुए। उनके प्रवास की जानकारी जिला संगठन को नहीं थी दोपहर बाद 2.45 बजे जैन इंटरनेशनल हेलीपैड पहुंचे। उसलापुर में करीबन 3 घंटे मुख्यमंत्री रहे। हेलीपैड में जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। इसके पहले भी मुख्यमंत्री बघेल उसलापुर में निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच चुके हैं । शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को भी सीएम के कार्यक्रम की जानकारी प्रशासन ने नहीं दी क्योंकि यह उनका निजी कार्यक्रम था। महापौर रामशरण यादव अटल श्रीवास्तव तथा प्रमोद नायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से ही रायपुर रवाना होने वाले थे लेकिन हेलिकॉप्टर में आई खराबी के कारण उनको बाई रोड रवाना होना पड़ा।

