नीलाम होगी स्वास्थ्य विभाग की 42 कंडम गाडिय़ां
राज्य शासन से अधिकृत कंपनी करेगी नीलामी,102,108 के साथ ही एम्बुलेंस है शामिल
बिलासपुर। सालों से कंडम पड़े स्वास्थ्य विभाग की 42 गाडिय़ों को नीलाम किया जाएगा। इस बार नीलामी प्रक्रिया विभाग के बजाय राज्य शासन से अधिकृत कंपनी मेटल स्क्रैप कारपोरेशन लिमिटेड करेगी और नीलामी से मिलने वाली राशि सीधे शासन के खजाने में चला जाएगा।
सरकंडा के नूतन चौक स्थित स्वास्थ्य विभाग परिसर में लगभग 30 कंडम एम्बुलेंस वाहन खड़े हुए है। जिसमे संजीवनी एक्सप्रेस 108 और कुछ अन्य एम्बुलेंस शामिल है। इसी तरह जिला अस्पताल में 10 महतारी एक्सप्रेस 102 और दो कंडम एम्बुलेंस खड़े हुए है। जिसे नीलाम करने के लिए बीच बीच में प्रक्रिया की जाती थी,लेकिन विभागीय दिक्कत की वजह से नीलामी की प्रक्रिया को पूरी नही किया जा सक रहा था,लेकिन अब इन कंडम गाडिय़ों की नीलामी करने के निर्देश शासन स्तर पर मिल गया है। इसके तहत नीलामी प्रक्रिया पूरी करने के लिए शासन स्तर पर एक कंपनी बनाई गई है,अब वे ही इन गाडिय़ों की नीलामी करेंगे और मिलनी वाली नीलामी राशि को सीधे शासन के खाते में डाल दिया जाएगा। मौजूदा स्थिति में स्वास्थ्य विभाग कंडम गाडिय़ों का प्राकलन तैयार कर रहा है, इसके बाद रिपोर्ट कम्पनी को दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी गाडिय़ों को जल्द ही नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
सभी सरकारी विभाग की गाडिय़ों को भी करेगा नीलाम
मेटल स्क्रैप कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी ही अन्य सरकारी विभाग के कंडम गाडिय़ों की भी नीलामी करेगी। शासन ने इसके लिए कंपनी को अधिकृत किया है। आने वाले दिनों में अन्य विभाग की कंडम गाडिय़ों की भी नीलामी होगी।
42 वाहन होगे नीलाम
विभाग की कंडम गाडिय़ों की नीलामी होगी। इस बार यह नीलामी शासन की अधिकृत कंपनी करेगी। 42 कंडम वाहन नीलाम होंगे।
डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव
सीएमएचओ

