मूणत जहां से हारे वहां की चिंता करें-जयसिंह
बीएसएनएल की सरकारी जमीन ही नहीं कहीं की जमीन माफिया के हाथ में नहीं जाने दी जाएगी
राजस्व मंत्री जयसिंह का पलटवार

मूणत जहां से हारे वहां की चिंता करें-जयसिंहबीएसएनएल की सरकारी जमीन ही नहीं कहीं की जमीन माफिया के हाथ में नहीं जाने दी जाएगीराजस्व मंत्री जयसिंह का पलटवार

बिलासपुर।  राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भाजपा नेता राजेश मूणत के बयान पर पलटवार किया है। जय सिंह अग्रवाल ने कहा पहले विधायक हूं फिर मंत्री। मुझे अपने विधानसभा और कोरबा का ख्याल रखना आता है। राजेश मूणत हारे हुए विधायक हैं। उन्हें अपने विधानसभा की चिंता करनी चाहिए। पत्रकारों से चर्चा के दौरान जय सिंह ने कहा हिमाचल और भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की नीतियों की जीत हुई है। बीएसएनएल की सरकारी जमीन को किसी भी सूरत में जमीन माफियों के हाथ में नहीं जाने दिया जाएगा। चाहे कोई कितनी भी ताकत झोंक ले। मटियारी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद जयसिंह अग्रवाल एकदिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। 

मंत्री ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की भारी भरकम जीत हुई है। भानुप्रतापपुर में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जयसिंह ने कहा कि हिमाचल में जीत का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े, राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सूझबूझ के साथ ही कांग्रेस की नीति को जाता है। भानुप्रतापपुर में आदिवासी समाज की जीत हुई है। इसका सारा श्रेय राहुल गांधी और प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल को जाता है। हमने लोहंडीगुड़ा में सैकड़ों एकड़ जमीन आदिवासियों को लौटाया। राहुल गांधी के निर्देश पर आदिवासी समाज के उत्थान को लेकर नीतिगत फैसला मुख्यमंत्री ने लिया। इसलिए भाजपा प्रत्याशी की करारी हार हुई है। मूणत हारे हुए विधानसभा की चिंता करें कोरबा में अधिकारियों के फटकार पर भाजपा नेता राजेश मूणत ने तंज कसा है। सैंया भये कोतवाल अब डर काहे का बयान दिया है। जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि राजेश मूणत हारे हुए नेता है। उन्हें हारी हुई अपने विधानसभा पर  ध्यान देना चाहिए। उन्हें कोरबा में झांकने की जरूरत है। मैं पहले विधायक फिर मंत्री हूं। मुझे अपने विधानसभा और जिला के हित की समझ है। कोई भी अधिकारी यदि गलत करेगा उसे फटकार मिलेगी। किसी अधिकारी को मनमानी नहीं करने दूंगा। जनहित में जो बनेगा वह सब करूंगा। राजेश मुणत सैंया और कोतवाली अपने पास रखें।  जिला सहकारी बैंक में किसानों का 80 लाख रूपये गबन हुआ है। सवाल के जवाब में जयसिंह ने कहा कि जांच होगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। मामले की करवाएंगे जांच  पंजीयन विभाग में डायवर्टेड जमीन को कृषि बताकर रजिस्ट्री किया जा रहा है। शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है। जयसिंह ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त अधिकारी हैं। जांच पड़ताल होती है। पंजीयन विभाग में यदि दस्तावेज छिपाकर राजस्व का नुकसान किया जा रहा है,तो मामले को गंभीरता से लेंगे। यदि दो एक शिकायत भी मिलेगी तो हम जांच कराएंगे। और कार्रवाई भी करेंगे। प्रदेश प्रभारी के सवाल पर जयसिंह ने कहा कि पुनिया के प्रभार में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी। उन्होने प्रदेश कांग्रेस की सेवा किया है। सर्वाधिक समय तक प्रदेश के प्रभारी भी बने। 

प्रक्रिया के तहत अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा कुमारी को जिम्मेदारी दी गयी है। उनके दिशा निर्देश पर प्रदेश संगठन का कामकाज होगा। पार्टी को शक्ति मिलेगी। पार्षदों की तरह घूम रहे थे पीएम और गृहमंत्री  हिमाचल सरकार बनने पर खुश है,लेकिन गुजरात की हार पर कुछ नहीं बोल रहे। जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि जिस क्षेत्र की उन्हें जिम्मेदारी दी गयी थी। वह पूरी तरह से शहरी क्षेत्र का हिस्सा था। यहां 35 साल भाजपा का कब्जा था। बावजूद  इसके प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को गली गली में पार्षदों की तरह घूमने को हमारे कांग्रेसियों मजबूर कर दिया। बीएसएनएल जमीन मामले में जांच का आदेश दिया था। जांच कहां तक पहुंची। मंत्री ने कहा कि क्या उसे जमीन मिल गया। क्या किसी अधिकारी या कर्मचारी ने सीमांकन आदेश पर मुहर लगाया। शायद नहीं। सच तो यह है कि किसी भी सूरत में गलत नहीं होने दिया जाएगा। बीएएसएनएल की जमीन थी और रहेगा। कोई कितना भी प्रभावशाली हो जमीन उसको नहीं मिलेगी। चाहे कितनी भी ताकत लगाए। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *