जतिया तालाब बिलासपुर शहर की शान होगा-शैलेष
8 करोड़ की लागत से तालाब का होगा सौदर्यीकरण
3 माह में कार्य होगा पूरा
विधायक ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

जतिया तालाब बिलासपुर शहर की शान होगा-शैलेष8 करोड़ की लागत से तालाब का होगा सौदर्यीकरण3 माह में कार्य होगा पूराविधायक ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

बिलासपुर । नागरिकों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है । बंधवापारा तालाब के बाद जतिया तालाब का सौदर्यीकरण अंतिम चरण में चल रहा है । विधायक शैलेश पांडे ने आज स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यो का जायजा लेते हुए कस्तूरबा नगर जतिया तालाब पहुंचे। यहां पर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में 8 करोड़ की लागत से चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया है कि जतिया तालाब का निर्माण कार्य जल्द पूरा करें।

विधायक पांडेय ने यह भी कहा है कि जतिया तालाब बिलासपुर की एक शान और पहचान होगी। जतिया तालाब में चारों ओर सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। ओपन जिम, फूड कोड, गार्डन, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले के साथ ही नौका विहार का आनंद भी यहां के नागरिक इस तालाब में ले सकेंगे। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्ट सिटी योजना के तहत जतिया तालाब का सौदरीकरण किया जा रहा है। जिसमें मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है । तालाब के चारों ओर सडक़ चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है विद्युत व्यवस्था की जा रही है साथ ही साथ ही तालाब में साफ पानी रहे इसके लिए फिल्टर प्लांट लगाया जा रहा है जिसमें से शहर का गंदा पानी फिल्टर होकर तालाब में पहुंचेगा और तालाब में बारहमासा पानी रहेगा। जिससे आसपास का जलस्तर भी इससे बढ़ेगा। कस्तूरबा नगर सिंधी कॉलोनी एवं आसपास के लोगों को जतिया तालाब के सौदरीकरण का लाभ मिले इसके लिए विधायक ने समय सीमा पर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि जतिया तालाब का आधुनिक रूप से सौदरीकरण किया जा रहा है यहां सारी सुविधाएं होंगी। और एक शहर की सौगात के साथ ही बिलासपुर का शान होगा यह तालाब । इसका लगभग 75प्रतिशत काम पूरा हो चुका है । फूड कोड भी तैयार किया जा रहा है । रोड एवं पिचिंग का काम अंतिम चरण में है । आज अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शैलेश पांडे ने कहा है कि शहर के लोगों को यह बड़ी सौगात मिलने वाली है निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। चर्चा के दौरान अधिकारियों ने विधायक पांडे को बताया कि 3 माह के भीतर तालाब का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा । क्षेत्र के पार्षद भरत कश्यप ने भी जतिया तालाब के निर्माण कार्य को लेकर कहा है कि विधायक शैलेश पांडे के मार्गदर्शन में बिलासपुर में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं और लोगों को बीच शहर में जतिया तालाब में सभी सुविधाएं मिलेंगी । विधायक श्री पाण्डेय ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा निर्देश पर शहर में विकास कार्य हो रहे हैं इसके पहले मुख्यमंत्री ने तारामंडल और तिफरा ओबी की सौगात दिया हैं। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य कांग्रेस के पार्षद एल्डरमैन एवं एवं निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। ज्ञात हो की पिछले 20 सालों से जतियां तालाब का सौंदर्यीकरण करने के लिए निगम प्रशासन ने योजना बनाई थी । कई बार टेंडर निर्माण कार्य भी शुरू हुआ लेकिन 7 एकड़ के इस तालाब का समुचित विकास आज तक नहीं हो पाया था। आज विधायक शैलेश पांडेय ने जतिया तालाब के कामों का बारीकी से निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए । जतिया तालाब में अब साफ पानी होगा। तालाब के सौंदर्यीकरण के बाद यहां आस-पास के इलाकों का जल स्तर भी बढ़ेगा । तालाब पहुंचने के लिए चार अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं। यहां के लोगों ने विधायक शैलेश पांडेय के प्रति आभार भी जताया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *