पुलिस ने पिता को पीटा,दुखी बेटे ने ट्रेन से कटकर दी जान
ग्रामीणों ने लगाया आरोप-युवक के सामने पिता की थाने में पिटाई से युवक ने आत्मघाती कदम उठाया
बिल्हा क्षेत्र के भैसबोड़ के ग्रामीणों ने थाने में जमकर मचाया हंगामा
आरक्षक को एसएसपी ने किया सस्पेंड

पुलिस ने पिता को पीटा,दुखी बेटे ने ट्रेन से कटकर दी जानग्रामीणों ने लगाया आरोप-युवक के सामने पिता की थाने में पिटाई से युवक ने आत्मघाती कदम उठायाबिल्हा क्षेत्र के भैसबोड़ के ग्रामीणों ने थाने में जमकर मचाया हंगामाआरक्षक को एसएसपी ने किया सस्पेंड

बिलासपुर।  दो दिन पहले बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद की शिकायत बिल्हा थाने में की गई। इस पर पुलिस ने पूछताछ के लिए युवक को थाने बुलाया। युवक के नहीं पहुंचने पर पुलिस उसके पिता को उठाकर थाने ले आई। इसकी जानकारी मिलने पर युवक थाने आया। इसके बाद थाने से निकलकर उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि युवक के सामने ही उसके पिता की थाने में पिटाई की गई। इसके बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण बिल्हा थाने पहुंच गए हैं। वे आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर पर अड़े रहे। इधर मामले को देखते हुए एसएसपी पारूल माथुर ने आरक्षक को संस्पेड कर दिया। 

बिल्हा क्षेत्र के भैसबोड़ निवासी हरिशचंद्र गेंदले(23) मजदूरी करते थे। दो दिन पहले गांव में उनकी बाइक से कुछ लड़कियों को टक्कर लगी। इस दौरान युवक का लड़कियों से विवाद हुआ। बाद में लड़कियों ने इसकी शिकायत थाने में कर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। युवक थाने नहीं पहुंचा तो सोमवार को पुलिस उसकी तलाश में घर पहुंच गई। यहां युवक नहीं मिला तो उसके पिता भागीरथी को पकडक़र थाने ले गई। इसकी जानकारी मिलते ही युवक थाने पहुंच गया। थाने में दोनों पक्ष की मौजूदगी में समझौता हो गया। इसके बाद पिता-पुत्र गांव लौट आए। शाम सात बजे युवक अपने घर से निकला। इसके बाद वह रेलवे ट्रैक के पास जाकर ट्रेन के सामने कूद गया। रात नौ बजे परिजन को इसकी जानकारी हुई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई। प्राथमिक जांच के बाद मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

ग्रामीणों के साथ सतनामी समाज व आप पार्टी के लोगों ने घेरा थाना

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में बिल्हा थाने के सामने पहुंच गए। इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता भी आ गए। भीड़ ने पुलिस पर युवक के पिता की पिटाई का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि युवक के सामने ही उसके पिता की पिटाई की गई। इससे वह दुखी था। इसी घटना को लेकर उसने आत्महत्या की है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *