संविधान दिवस पर कांग्रेस,भाजपा व अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ
प्रत्येक नागरिक को संविधान में समान अधिकार-कांग्रेस
बिलासपुर। जि़ला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 26 नवम्बर को कांग्रेस भवन में संविधान दिवस मनाया गया और महात्मा गांधी, डॉ राजेन्द्र प्रसाद और डॉ भीमराव अंबेडकर की छायाचित्रों पर माल्यार्पण किया गया।
इस असवर पर योग सदस्य रविन्द्र सिंह ने कहा कि भारत की संविधान एक लिखित दस्तावेज है ,जिसके माध्यम से एक सम्प्रभुता संपन्न, समाजवाद, पंथनिरपेक्ष ,अखण्ड भारत का निर्माण किया जा सका ,लोगो के बीच भाई-चारा स्थापित कर जात -पांत ,आर्थिक असमानताओं को समाप्त करने में आशातीत सफलता मिली ,किन्तु कुछ वर्षों से देश को संविधान से हटकर विभाजन कारी तत्व सक्रिय है ,जो धर्म के नाम पर, सम्प्रदाय के नाम पर ,बांट रहे ,और देश की एकता ,अखण्डता को नुकसान पहुंचा। जफ़र अली ने कहा कि भारत की संविधान को बनाने में बड़ी मेहनत की ,जो लगातार संविधान सभा मे चर्चा के माध्यम से लगभग 3 वर्षो में पूर्ण हुआ, संविधान को अधिक से अधिक व्यवहारिक और लचीला बनाने का प्रयास होता रहा ,जिसमे 11 देश से महत्वपूर्ण विषयों को समाहित किया गया चन्द्र शेखर मिश्रा ने कहा संविधान के प्रस्तावना को संविधान की आत्मा कहा गया ,जो संविधान की मूल भावनाओ को अभिव्यक्त करता है ,1976 में संशोधन कर समाजवादी, अखण्डता और धर्मनिरपेक्ष शब्द जोड़े गए, भारत का संविधान हमे कर्तव्य का बोध कराता है वही मौलिक अधिकार भी देता है ,जिससे भारत के प्रत्येक नागरिक को समानता, धर्म,स्वतन्त्रता, शिक्षा-संस्कृति,अभिव्यक्ति की आज़ादी देता है , वर्तमान सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से जनता को परेशान तो कर रही है साथ ही मौलिक अधिकारों कभी हनन करने का प्रयास किया जा रहा है।
शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू,अरविंद शुक्ला,ब्रजेश साहू,ने भी अपना विचार रखा , कार्यक्रम में योग सदस्य रविन्द्र सिंह,हरीश तिवारी, विनोद शर्मा, एसएल रात्रे, त्रिभुवन कश्यप, जिग्नेश जैन ,प्रवक्ता ऋषि पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू, अरविंद शुक्ला, ब्रजेश साहू,चन्द्र शेखर मिश्रा,सीमा घृतेश,सुभाष ठाकुर, प्रियंका यादव, सरिता शर्मा,सावित्री सोनी,माया गन्धर्व, अन्नपूर्णा धु्रव,उतरा सक्सेना,राजेन्द्र वर्मा, गजेंद्र श्रीवास्तव,काशी रात्रे,मनोज शर्मा,वीरेंद्र सारथी, कमलेश लवहतरे,राजेश ताम्रकार,लक्ष्मी जांगड़े, राज कुमार बंजारे,भरत जोशी,गणेश रजक, हरमेंद्र शुक्ला, अयूब खान,अतहर खान,हरीश ठाकुर,सन्तोष गुप्ता,पुनाराम कश्यप,राकेश केसरी,रेखेन्द्र तिवारी,दीपक रायचेलवार,उमेश वर्मा,दिनेश सूर्यवंशी,खुशहाल वाधवानी,रामानुज मंडूका आदि उपस्थित थे।
सिम्स में संविधान निर्माताओं को नमन किया

हमें अपने संविधा पर गर्व है और और हम संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। संविधा दिवस पर सिम्स में संविधान निर्माताओं को नमन किया गया।
छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस सिम्स बिलासपुर छत्तीसगढ़ में अधिष्ठाता डॉ कमल किशोर सहारे मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर नीरज शिंदे डॉक्टर नायक डॉक्टर चंद्रहास डॉक्टर आरती पांडे मैडम डॉ चौधरी डॉ विनोद टंडन डॉक्टर कमल बड़े भैया रविंद्र तिवारी , कमलेश दीवान सर दिनेश निर्मलकर फेकू चंद्राकर संकर्षण गुप्ता अजय राजेश जितेन दुबे संतोष यादव रंजू रजक प्रमोद यादव त्रिलोकी साहू भारी संख्या में छात्र-छात्राएं संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।
रेलवे में संविधान दिवस मनाया गया

आज ही के दिन 26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था जिसे 26 जनवरी, 1950 में लागू किया गया। इसी संविधान की बदौलत आज भारत पूरे विश्व में सबसे बडे लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अपरमहाप्रबंधक,ी विजय प्रताप सिंह ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ी । इस प्रकार सभी विभागाध्यक्ष सहित समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने द्वारा संविधान दिवस की प्रस्तावना का पाठ किया गया।

संविधान दिवस पर शपथ रेलकर्मियों को दिलाई गई शपथ
संविधान निर्माण समिति द्वारा 2 वर्ष 11 माह 18 दिन के अल्प समय में बेहतरीन एवं शक्तिशाली संविधान का निर्माण किया गया, जिसे 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा में पारित किया गया तथा 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। संविधान पारित होने की तिथि को भारतवर्ष में ‘‘संविधान दिवस‘‘ के रुप में मनाया जाता है। इसी संदर्भ में आज दिनांक 26 नवम्बर, 2022 को ‘‘संविधान दिवस‘‘ के अवसर पर प्रात: 11 बजे मंड़ल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली एवं बंधुता बढाने वाली संविधान की उद्देशिका पढकर शपथ दिलाई गई । मंडल रेल प्रबंधक ने संविधान में वर्णित नागरिकों के मूल कर्तव्यों को पढकर सुनाया तथा सभी से आहवान किया कि वे एक भारतीय नागरिक होने के नाते संविधान में उल्लिखित कर्तव्यों का पालन करें एवं एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने पर गौरवान्वित महसूस करें । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक देवराज सहित शाखाधिकारी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

देश चलाने के लिए संपूर्ण व्यवस्था सविधान में -भाजपा
भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ इसका प्रारूप तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा बाबा साहब अंबेडकर के अनेकों प्रयास के बाद भारतीय संविधान मूल रूप से संपन्न हो पाया इस संविधान में सभी को हक और अधिकार दिया गया है वहीं पर कर्तव्यों का बोध भी कराता है देश को चलाने के लिए संपूर्ण व्यवस्था सविधान में की गई है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कही सबसे पहले बाबा साहब अंबेडकर को पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या मंडल अध्यक्ष भोगल जी राजेश सूर्यवंशी महेश चंद्रिकापुरे रीसी केसरी राकेश तिवारी आशीष बाकरे संतोष पनोरे अमित तिवारी मुकेश राव ओम प्रकाश योगेश बोले जितेंद्र अंचल लकी बंजारे पूनम शुक्ला ओमप्रकाश लव कुमार बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

