एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार,ओएलएस सर्वे का टेण्डर जारी
जनसंघर्ष समिति ने किया स्वागत, कहा- नाईट लैंडिंग का टेण्डर भी शीघ्र जारी हो
दिल्ली के लिये सुबह नियमित नान -स्टॉप उड़ान शुरू करें- महापौर
बिलासपुर। को हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के महाधरना आन्दोलन आज भी जारी रहा। आज के धरने में हवाई सुविधा संघर्ष के साथियों के द्वारा इस बात का स्वागत किया गया कि टर्मिनल बिल्डिंग विस्तार हेतु एवं ओ. एल. एस. सर्वे का टेण्डर जारी करा दिया गया। यह कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ हो जायेगा। टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार होना अत्यन्त आवश्यक है क्योंकि यहां से उड़ान लेने वाले यात्रियों को वर्तमान की टर्मिनल बिल्डिंग में बहुत सारी सुविधायें नहीं होने के कारण काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है इसलिये इस बिल्डिंग का कार्य शीघ्र ही पूर्ण होना अत्यन्त आवश्यक है।
दूसरी ओर आज के धरने में उपस्थित वक्ताओं ने इस बात को लेकर गहरा रोष प्रगट किया कि बिलासपुर में नाईट लेडिंग की सुविधा नहीं है जिसके कारण खराब मौसम में यहां पर उतरने वाले उड़ान दूसरे एयरपोर्ट पर लेण्ड करने चले जाते हैं जिसके कारण उस विमान में यात्रा कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसके बावजूद अभी तक नाईट लेण्डिंग का कार्य करने हेतु निविदा आमंत्रित नहीं की गई है। समिति में उपस्थित समस्त सदस्यों ने एक स्वर में यह मांग सरकार की किनाइट लेण्डिंग का टेण्डर शीघ्र से शीघ्र जारी किया जाये। आज की सभा में उपस्थित शहर के प्रथम नागरिक महापौर रामशरण यादव ने इस बात को फिर से दुहराया कि यहां से दिल्ली के लिये सुबह के समय बिना कहीं रुके उड़ान सेवा जल्द से जल्द बिलासपुर एयरपोर्ट को दी जानी चाहिये। उन्होंने आगे कहा कि हमें कलकत्ता, मुम्बई, पूना, हैदराबाद जैसे महानगरों के साथ भी जल्द से जल्द हवाई सेवा के द्वारा जोड़ा जावे मैं यह मांग केन्द्रीय उड्डयन मंत्री श्री ज्योर्तिराजे सिंधिया जी से करता हूं।
आज के धरने में आगमन के क्रम से राघवेन्द्र सिंह, केशव गोरख, बद्री यादव, ओम प्रकाश शर्मा, दीपक कश्यप, अभिषेक चौबे, मनोज श्रीवास, समीर अहमद, महेश दुबे, चन्द्रप्रदीप बाजपेयी, संजय पिल्ले, देवेन्द्र सिंह, हरप्रसाद कैवर्त्य, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, अकील अली, नरेश यादव, सी.एल. मीणा, भवानी शंकर, अभय नारायण राय, मोहन जायसवाल एवं सुदीप श्रीवास्तव उपस्थित थे।

