सामान्य सभा में पानी,सफाई व खस्ताहाल सडक़ के मुद्दों पर हंगामा
रामशरण ने कहा हमने सर्वाधिक 127 बोर करवाए,गांवों को शहर बनाने का काम कर रहे
सभापति ने सड़क बदहाली के लिए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

सामान्य सभा में पानी,सफाई व खस्ताहाल सडक़ के मुद्दों पर हंगामारामशरण ने कहा हमने सर्वाधिक 127 बोर करवाए,गांवों को शहर बनाने का काम कर रहेसभापति ने सड़क बदहाली के लिए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

बिलासपुर । बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई । बैठक में सीवरेज के घटिया कामों अमृत मिशन के कामों में लेटलतीफी बिजली सडक़ नाली और बोर खुदाई को लेकर पार्षदों ने अपनी बात रखी तथा स्मार्ट सिटी के तहत चंद वार्डो के बजाय पूरे 70 वार्डो में काम स्वीकृत किए जाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखे जाने के साथ ही महापौर और पार्षद निधि से वार्डो में बिजली तथा अन्य कार्यों को मंजूरी दिए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि वह गांव को शहर बनाने का प्रयास कर रहे हैं इसलिए जिन ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल किया गया है उन गांवों में प्राथमिकता पूर्वक विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी ने शहर विकास से जुड़ी बातों को पत्र के माध्यम से सभापति के समक्ष रखा। बैठक के दौरान सीवरेज और स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर पूर्ववर्ती भाजपा नगर सरकार और वर्तमान परिषद के कार्यों पर सत्ता पक्ष और भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। सभापति शेख नजीरूद्दीन भी बीच-बीच में चुटकी लेकर मजा लेते रहे। भाजपा के पार्षद सीवरेज में पूर्व में हुए कामों को घटिया बताते हुए खुद फंसते रहे क्योंकि सीवरेज का काम भाजपा शासनकाल में हुआ था। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि उनकी मंशा है सभी 70 वार्डो में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि पिछले 27 साल में हमारा कार्यकाल ही ऐसा रहा कि हमने सर्वाधिक 175 बोर करवाए है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। अगर शासन को प्रस्ताव भेजे जाने के बाद राशि आने में विलम्ब होता है तो हम चाहते है कि वार्डो में एकदम जरूरी विकास कार्यों के लिए जिला खनिज न्यास के मद से राशि मंजूर की जाए। भाजपा पार्षद राजेश सिंह ने कहा कि राशि के अभाव में कांग्रेस भाजपा दोनों के पार्षदों के वार्डो में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। बैठक में सीवरेज का काम घटिया होने और काफी सुस्त होने का आरोप जब भाजपा पार्षद विजय ताम्रकार ने लगाया तो एमआईसी मेंबर विजय केशरवानी ने ताम्रकार से पूछा कि सीवरेज का काम कब से शुरू हुआ तो पार्षद विजय ताम्रकार को जवाब देते नही बना। महापौर और सभापति ने आयुक्त को निर्देशित किया कि सीवरेज कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीवरेज के कार्यों में आ रही शिकायतों को ठीक करने के साथ ही काम में रफ्तार लाया जाए ।

 नगर निगम की कार्रवाई के दौरान सदन में आज जैसे ही सभापति शेख नजीरुद्दीन विपक्ष के सवालों का जवाब देने लगे भाजपा पार्षद दल के नेता अशोक विधानी राजेश सिंह उदय मजूमदार हंगामा करने लगे और यहां तक कह दिया कि सभापति सदन की कार्रवाई संचालित करें सवालों का जवाब ना दें। हंसी मजाक के बीच सभापति ने विपक्ष से कहा कि 15 साल तक हम सदन में विपक्ष में थे और आप हमारी कुर्सी पर थे और 15 साल भाजपा शासनकाल का जिक्र होते ही भाजपा पार्षद दल हंगामा करने लगे और कहने लगे 15 का पहाड़ा मत बताओ। बार-बार विपक्षी दल ने स्मार्ट सिटी सडक़ों की मरम्मत बेजा कब्जा तथा अन्य मुद्दों को लेकर सदन में सवाल दागे । आज 15 से अधिक सवालों भाजपा पार्षद दल के जवाब महापौर रामशरण यादव ने दिए । महापौर ने सदन में कहा है कि पानी की किल्लत वार्ड में ना हो इसके लिए एक माह के अंदर काम किया जाएगा। 15 वित्त आयोग से शहर में सडक़ निर्माण तथा नाली निर्माण के लिए पैसा आते ही काम शुरू होगा। 70 वार्डों में सफाई की समस्या को लेकर उन्होंने एक प्रस्ताव पारित कराया है कि सभी पार्षद अपने अपने वार्ड में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रस्ताव बना कर दे । ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफाई व्यवस्था की जा सके तथा 15 वित्त की राशि आते हैं रंगा नादम के वार्ड में नाला निर्माण उसलापुर में कचरा गाड़ी खरीदी की व्यवस्था की जाएगी । आज सभापति ने विपक्ष को बोलने का पूरा मौका दिया । भाजपा पार्षद दल के अशोक विधानी, राजेश सिंह ठाकुर, विजय ताम्रकार, उदय मजूमदार सुनीता मानिकपुरी, लक्ष्मी यादव तथा मोती गंगवानी ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं के साथ ही सभापति पर हमला भी किया। सीताराम जायसवाल, शहजादी कुरैशी नंदनी दर्वे तथा गायत्री लक्ष्मी साहू ने भी वार्ड में पेयजल सफाई एवं निराश्रित पेंशन को लेकर सदन में अपनी बात कही । आज शहर में अनुसूचित जाति जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग के 300 से अधिक परिवारों के जाति प्रमाण पत्र का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया है । साथ ही स्मार्ट सिटी के काम को लेकर भी विपक्ष ने जानकारी सदन में मांगी है। भाजपा पार्षद दल के नेता अशोक विधानी ने सभापति को एक पत्र देकर कहा है कि इस स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कितने करोड़ का काम हुआ और कहां-कहां काम हो रहे हैं राज्य शासन ने शहर के विकास के लिए कितनी राशि दी विपक्ष के सवालों के कई जवाब लिखित में निगम आयुक्त द्वारा दिए जाने सदन में चर्चा हुई।

पार्षद गायत्री ने उठाए पट्टा वितरण पर सवाल

 नगर निगम बिलासपुर के सामान्य सभा में वार्ड क्रमांक पाँच की पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने भूमिहीन परिवारों को पट्टा वितरण के सम्बंध में सवाल उठाते हुए कहा की तिफऱा क्षेत्र में भूमिहीन परिवारों को राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत पट्टा वितरण हेतु वर्ष 2019 में हुए सर्वे सूची के आधार पर आयुक्त नगर निगम द्वारा विकास प्रभार शुल्क जमा करने परिपत्र जारी किया गया है किंतु तत्कालीन पटवारी द्वारा किए गए सर्वे में अधिकांश हितग्राहियों के रकबे में त्रुटि होने के साथ ही बहुत से पात्र परिवारों का नाम भी छूटा हुआ है जिसके कारण शुल्क जमा करने हेतु सम्बंधित क्षेत्र के हितग्राहियों में निष्क्रियता देखी जा रही है क्या पट्टा वितरण सर्वे सूची में अविलंब सुधार कर सरकार के घोषणा पत्र के अनुरूप आगामी विधानसभा चुनाव पूर्व पट्टा वितरण किया जा सकेगा अथवा नहीं स्पष्ट करें ? इस सवाल पर महापौर रामशरण यादव नें आश्वासन दिलाते हुए कहा की राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर पट्टा वितरण को गंभीरता से लेते हुए जल्द पट्टा वितरण किया जाएगा। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *