एयरपोर्ट विस्तार के लिए सेना की हिस्से की जमीन की वापसी अत्यंत आवश्यक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर समस्या को करें दूर
जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए प्रयास तेज

एयरपोर्ट विस्तार के लिए सेना की हिस्से की जमीन की वापसी अत्यंत आवश्यकमुख्यमंत्री भूपेश बघेल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर समस्या को करें दूरजनप्रतिनिधियों को करना चाहिए प्रयास तेज


बिलासपुर। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति का धरना आंदोलन आज भी जारी रहा। हवाई संघर्ष समिति के साथियों ने बिलासपुर के जनप्रतिनिधियों से यह मांग की है कि वे जल्द से जल्द दिल्ली जाकर रक्षा मंत्री से मुलाकात करें ताकि सेना की हिस्से की जमीन को बिलासपुर एयरपोर्ट को दिया जा सके ताकि बोईंग विमानों की सुविधा भी यहा चालू हो सके और बिलासपुर से अन्य महानगरों के लिए भी उड़ान सेवा चालू हो सके। छोटा एयरपोर्ट होने के कारण बहुत सारे विमान कंपनियों के पास छोटे विमान नहीं होने के कारण वे लोग चाह कर भी बिलासपुर से दूसरे शहरों के लिए विमान सेवा नहीं दे पा रहे है।
पूर्व में भी हवाई सेवा जनसंघर्ष समिति के साथी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  को इस बात से अवगत कराया था कि जल्द से जल्द एयरपोर्ट विस्तार के लिए सेना की हिस्से की जमीन की वापसी अत्यंत आवश्यक है। समिति के साथियों ने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का आग्रह किया ताकि बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास भी अन्य एयरपोर्टो की तरह किया जा सकें ।
संघर्ष समिति के साथियों ने यह निर्णय लिया है कि वे बिलासपुर शहर में जितने भी जनप्रतिनिधि रहते है उन सभी के पास जाकर एक ज्ञापन सौपेगी ताकि सेना के हिस्से की जमीन जल्द से जल्द बिलासपुर एयरपोर्ट को दिलायी जा सके।
आज के धरने में आगमन के क्रम से ब्रदी यादव, बबलू शर्मा, दीपक कश्यप, देवेन्द्र सिंह, संजय अली, मनोज श्रीवास, ओम प्रकाश शर्मा, मोहन जायसवाल, सीएल मीणा, महेश दुबे, राघवेन्द्र सिंह, संतोष पीपलवा, संदीप यादव, अनिल गुलहरे, कमल सिंह, चन्द्रप्रकाश जायसवाल, अकील अली, विजय वर्मा, नरेश यादव एवं संघर्ष समिति के साथी उपस्थित हुए।,

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *