नॉन इंटरलॉकिंग कार्य,फिर 20 ट्रेनें रद्द
बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है । इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-चांपा खंड के जयरामनगर व लटिया स्टेशनों में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा । यह कार्य जयरामनगर स्टेशन में 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक तथा लटिया स्टेशन में 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2022 तक किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाडिय़ों को रद्द एवं कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी । इस कार्य के पूरा होते ही गाडिय़ों की समयबद्धता व परिचालन में गतिशीलता आएगी। विस्तृत जानकारी इस प्रकार है।
रद्द होने वाली ट्रेनें
11 से 16 नवम्बर तक टाटानगर से छूटने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 11 से 16 नवम्बर तक इतवारी से छूटने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 16 नवम्बर तक टाटानगर से छूटने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 11 से 16 नवम्बर तक बिलासपुर से छूटने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 12 नवम्बर को कामाख्या से छूटने वाली 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 15 नवम्बर को एलटीटी से छूटने वाली 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 11 नवम्बर को हावड़ा से छूटने वाली 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 13 नवम्बर को सीएसएमटी से छूटने वाली 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 14 नवम्बर को नांदेड से छूटने वाली 12767 नांदेड-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 16 नवम्बर को सांतरागाछी से छूटने वाली 12768 सांतरागाछी-नांदेड एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 11 नवम्बर को बिलासपुर से छूटने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 13 नवम्बर को पटना से छूटने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 11 एवं 12 नवम्बर को हटिया से छूटने वाली 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 13 एवं 14 नवम्बर को एलटीटी से छूटने वाली 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 11 से 16 नवम्बर तक गोंदिया से छूटने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 12 से 17 नवम्बर तक झारसुगुड़ा से छूटने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 11 से 16 नवम्बर तक गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी । 11 से 16 नवम्बर तक गाड़ी संख्या 08734/08733 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 11 से 16 नवम्बर तक रायपुर से छूटने वाली 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 12 से 17 नवम्बर तक कोरबा से छूटने वाली 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से 9 ट्रेनें चलेगी

14 नवम्बर को भुवनेश्वर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी। 16 नवम्बर को एलटीटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर होकर चलेगी। 13 नवम्बर को बीकानेर से छूटने वाली गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया उसलापुर-रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर होकर चलेगी । 16 नवम्बर को पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर-उसलापुर होकर चलेगी। 11 से 15 नवम्बर तक सीएसएमटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर-झारसुगुड़ा होकर चलेगी। 12 से 16 नवम्बर तक हावड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा-संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी। 11 से 15 नवम्बर तक सीएसएमटी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल परिवर्तित मार्ग व्हाया रायपुर-लाखोली-टिटलागढ़-संबलपुर-झारसुगुड़ा होकर चलेगी। 11 से 15 नवम्बर तक हावड़ा से छूटने वाली गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा-संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी। 15 नवम्बर को पुरी से छूटने वाली गाड़ी संख्या 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया संबलपुर-टिटलागढ़-लाखोली-रायपुर होकर चलेगी। यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्था 12 से 17 नवम्बर तक गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा-रायगढ़ के मध्य पैसेंजर के रूप में चलाई जाएगी।

