उस्लापुर आरओबी-सकरी तक सडक़ होगी चौड़ी, संसदीय सचिव व अधिकारियों ने किया मुआयना
दो चरणों में सवा चार किमी का सडक़ का होगा चौड़ीकरण, उन्नयन,डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट भी लगेगी
डीएमएफ फंड और 15 वें वित्त आयोग से होगा कार्य,सर्वे के लिए कलेक्टर ने बनाई टीम

उस्लापुर आरओबी-सकरी तक सडक़ होगी चौड़ी, संसदीय सचिव व अधिकारियों ने किया मुआयनादो चरणों में सवा चार किमी का सडक़ का होगा चौड़ीकरण, उन्नयन,डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट भी लगेगीडीएमएफ फंड और 15 वें वित्त आयोग से होगा कार्य,सर्वे के लिए कलेक्टर ने बनाई टीम

बिलासपुर । उस्लापुर रेल्वे ओव्हरब्रिज से लेकर सकरी बाईपास चौक तक की सवा चार किमी सडक़ का उन्नयन और चौड़ीकरण किया जाएगा। जिससे ट्रैफिक जाम और हादसों में कमी आएगी। इस योजना को लेकर आज संसदीय सचिव और तखतपुर विधायक डॉ.रश्मि सिंह ने निगम अधिकारियों के साथ सडक़ पर घूमकर पूरी कार्य योजना पर चर्चा की। इस पूरे सडक़ का काम दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण के तहत उस्लापुर आरओबी से फोर्ड शो रूम तक ढाई किमी की सडक़ और दूसरे चरण में फोर्ड शो रूम से सकरी बाईपास ओव्हरब्रिज तक 1.9 किमी सडक़ शामिल है। प्रथम चरण के कार्य के लिए डीएमएफ फंड से प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है जल्द ही निविदा समेत अन्य प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा इस पूरे कार्य के लिए नगर पालिक निगम को निर्माण एजेन्सी बनाया गया है।  दूसरे चरण के कार्य के लिए 15 वें वित्त आयोग के तहत राशि के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सडक़ उन्नयन एवं चौड़ीकरण की कार्य योजना और आने वाली तकनीकी समेत अन्य दिक्कतों के लिए कलेक्टर सौरभ कुमार ने छ: सदस्यीय सर्वे टीम का गठन किया है जिसमें डीएफओ, एसडीएम तखतपुर,ईई पीडब्ल्यूडी, ईई एनएच,ईई नगर पालिक निगम और ईई सीएसपीडीसीएल शामिल है। सर्वे टीम पूरे मार्ग का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

काफी दिनों से उस्लापुर आरओबी से सकरी ओव्हरब्रिज बाईपास तक चौड़ी सडक़ की जरूरत महसूस की जा रही थी। बिलासपुर शहर का अब महानगर के रूप में विकास हो रहा है। शहर के चारों तरफ कालोनियां विकसित हो रही हैं। इसके अलावा व्यापारिक गतिविधियां भी तेजी के साथ बढऩे लगी है। वर्तमान में सडक़ संकरी है जिसके कारण आए दिन ट्रैफिक जाम और हादसे होते रहते हैं ऐसे में शहर से बाहर निकलने वाली संपर्क सडक़ों के विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसे संसदीय सचिव एवं विधायक रश्मि सिंह ने संज्ञान में लेते हुए इसके निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ फंड से सडक़ निर्माण के प्रथम चरण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। आज निगम अधिकारियों ने संसदीय सचिव डॉ.रश्मि सिंह की उपस्थिति में सडक़ का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान संसदीय सचिव डॉ.रश्मि सिंह ने कहा शीघ्र ही उस्लापुर सकरी सडक़ का निर्माण होगा,जिससे नागरिकों और राहगीरों को सहूलियत होगी और सुविधाओं का विस्तार होगा,अधिकारियों को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का निर्देश देते हुए संसदीय सचिव ने कहा की निर्माण कार्य के दौरान राहगीरों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े और यातायात अवरूद्ध ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखें।

15 करोड़ की लागत से बनेगी सडक़ 

15 करोड़ 94 लाख की लागत से उस्लापुर आरओबी से सकरी बाईपास तक सडक़ चौड़ीकरण और उन्नयन का कार्य किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण में उस्लापुर आरओबी से फोर्ड शो रूम तक ढाई किमी तक सडक़ डीएमएफ फंड से 8 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत से बनाया जाएगा और दूसरे चरण के तहत फोर्ड शो रूम से सकरी बाईपास तक 1.9 किमी सडक़ के लिए 6 करोड़ 95 लाख रूपये का प्रस्ताव 15 वें वित्त आयोग के लिए राज्य शासन को भेजा गया है जिसकी जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। सडक़ चौड़ीकरण और उन्नयन के तहत मार्ग के दोनों ओर चार-चार मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी,सडक़ के बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। स्ट्रीट लाइट और दोनों तरफ नाली के  निर्माण के साथ पूरे मार्ग का उन्नयन किया जाएगा।

ट्रैफिक जाम से मुक्ति,नागरिकों को मिलेगी राहत-रश्मि सिंह 

संसदीय सचिव डॉ.रश्मि सिंह ने कहा कि इस सडक़ पर ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव रहता है प्रतिदिन बड़ी संख्या में गाडिय़ा इस सडक़ से गुजरती है। क्षेत्र के लोग लगातार सडक़ को बनवाने की मांग कर रहे थे,इस सडक़ के बन जाने से राहगीरों,तखतपुर विधानसभा के नागरिक तथा निगम में नए जुड़े चार वार्डों के रहवासियों को काफी राहत मिलेगी,यातायात सुगम होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला खनिज न्यास मद संस्था का आभार।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *