राज्य सरकार ने बजट दे दिया,एयरपोर्ट के काम में देरी न हो-डॉ.रश्मि
हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने एयरपोर्ट उन्नयन का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग
टर्मिनल बिल्डिंग बनाया जाना अति आवश्यक

राज्य सरकार ने बजट दे दिया,एयरपोर्ट के काम में देरी न हो-डॉ.रश्मिहवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने एयरपोर्ट उन्नयन का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांगटर्मिनल बिल्डिंग बनाया जाना अति आवश्यक

बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के महाधरना आन्दोलन आज भी जारी रहा। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के मंच पर आज तखतपुर विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह उपस्थित थी, तथा उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास हेतु राशि स्वीकृत कर दी गई है। अब जल्द से जल्द एयरपोर्ट विकास का कार्य प्रारंभ होना चाहिये, ताकि बिलासपुर से सफर करने वाले यात्रियों को उचित सुविधायें प्राप्त हो सके।

संघर्ष समिति ने श्रीमती रश्मि सिंह से यह मांग रखी कि एयरपोर्ट पर एक नये टर्मिनल बिल्डिंग को बनाया जाना अति आवश्यक है। अभी जो यात्री यहां से सफर करते हैं उन्हें छोडऩे के लिए जो लोग एयरपोर्ट तक जाते हैं उनके बैठने तक की व्यवस्था वहां नहीं है साथ ही वहां एक सुव्यवस्थित टायलेट की व्यवस्था की जानी चाहिये जिससे बाहर से आने जाने वाले यात्रियों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इसी तरह यात्री जब बाहर से बिलासपुर आते हैं तो उसके आवागमन के साधन या टैक्सी की व्यवस्था भी आज तक व्यवस्थित रूप से नहीं हो सकी है।

इस पर विधायक रश्मि सिंह ने संघर्ष समिति के साथियों को यह विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार के द्वारा जो धन राशि एयरपोर्ट विकास के लिए उपलब्ध कराई गई है इसके संबंध में वे संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द चर्चा करेंगी। अगर आवश्यकता पड़ी तो वो संघर्ष समिति के साथियों को भी चर्चा में साथ रखेंगी। साथ ही वे इस बात का ध्यान कि एयरपोर्ट विकास के लिए जल्द से जल्द संबंधित लोक निर्माण विभाग के द्वारा जल्द से जल्द टेंडर आमंत्रित किया जाये।

आज के धरने में आगमन के क्रम से देवेन्द्र सिंह, दीपक कश्यप, बद्री यादव, अजय श्रीवास्तव, मोहन जायसवाल, सुहैल टंक, अक्षय जैन, संजय पिल्ले, सी.एल. मीणा, महेश दुबे, अनिल गुलहरे, नरेश यादव, विजय वर्मा, किशोरी लाल गुप्ता, प्रकाश बहरानी, ओम प्रकाश शर्मा, चन्द्र प्रकाश जायसवाल, अखिल अली, नवीन वर्मा एवं संघर्ष समिति के साथी उपस्थित हुए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *