हार से निराश न हों और जीत का घमंड भी न करें खिलाड़ी-रामशरण
महापौर व एमआईसी मेंबर अजय यादव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम तैयार करने स्पर्धा का किया उद्घाटन

हार से निराश न हों और जीत का घमंड भी न करें खिलाड़ी-रामशरणमहापौर व एमआईसी मेंबर अजय यादव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम तैयार करने स्पर्धा का किया उद्घाटन

बिलासपुर । खिलाडिय़ों को सदा खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार और जीत तो एक सिक्के दो पहलू हैं। इसलिए हार से निराश न होकर जीत के लिए मेहनत व लगन के साथ खेलें। यदि आज हार हुई तो कल जीत भी निश्चित होगी। वहीं जीत का कभी घमंड न करें। ये बातें महापौर रामशरण यादव ने रविवार सुबह 9 बजे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खो-खो ग्राउंड में कहीं। यहां पर 55वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2022 के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का चयन करने स्पर्धा आयोजित की गई है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एमआईसी मेंबर अजय यादव रहे, जिन्होंने सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अमेच्योर खो-खो संघ के सचिव चंद्रशेखर बघेल ने की। चयन ट्रॉयल का आयोजन छत्तीसगढ़ अमेच्योर खो-खो संघ व जिला एमेच्योर खो-खो संघ बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आज के ट्रॉयल में आत्मानंद स्कूल बलौदाबाजार के व्यायाम शिक्षक शेष कोसमा, अश्विनी कुमार, साईं, सुश्री ज्ञानेश्वरी साहू, मुरली, सीनू का भी सहयोग मिला।

रेलवे खो-खो मैदान में आयोजित चयन ट्रॉयल में प्रदेश के सभी जिलों से करीब 100 प्रतियोगियों ने भाग लिया। सभी ने अपनी प्रतिभा अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर 50 खिलाडिय़ों का चयन किया गया, जिन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करने 7 नवंबर से 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। चयन ट्रॉयल के निर्णायक वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश सिह, संयुक्त सचिव तरुण शुक्ला, दिलीप नवरंगे वेनू बाबू रहे।

सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाडिय़ों को भेजेंगे महाराष्ट्र

कड़ी स्पर्धा के बीच 15 सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों का चयन कर छत्तीसगढ़ की टीम बनाई जाएगी, जो भारतीय खो-खो संघ व महाराष्ट्र खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में उस्मानाबाद महाराष्ट्र में आयोजित 55वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2022 में अपना जौहर दिखाएगी

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *