रामा ट्रेड सेंटर के दूसरे माले में लगी आग,लाखों का माल खाक
रॉयल सुंदरम इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर में कंप्यूटर तक नहीं बचाा
फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

रामा ट्रेड सेंटर के दूसरे माले में लगी आग,लाखों का माल खाकरॉयल सुंदरम इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर में कंप्यूटर तक नहीं बचााफायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

बिलासपुर । बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित कमर्शियल काम्पलेक्स में भीषण आग लग गई है। राजीव प्लाजा के सामने स्थित रामा ट्रेड सेंटर के दूसरे माले में आग लगने से हडक़ंप मच गया।  इस बिल्डिंग में रॉयल सुंदरम इंश्योरेंस कंपनी का कार्यालय है , जहां से लोगों ने लपटे उठती देखी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

राजीव प्लाजा बस स्टैण्ड स्थित कमर्शियल काम्पलेक्स में आज अचानक आग लगने से हडक़ंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर तत्काल काम्पलेक्स को खाली कराया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  आग किस वजह से लगी, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि जलते हुए दीये से आग पकड़ ली, तो कुछ शार्ट-सर्किट को आग की वजह बता रहे हैं। फिलहाल इस आगजनी में दफ्तर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। कई जरूरी दस्तावेज और कंप्यूटर भी पूरी तरह से राख में तब्दील हो चुके हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *