सडक़ हादसे में शहर के खोवा व्यापारी की मौत
सरगांव के पास सडक़ किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई कार
वरिष्ठ अधिवक्ता और समाज सेवी गंभीर रूप से जख्मी

सडक़ हादसे में शहर के खोवा व्यापारी की मौतसरगांव के पास सडक़ किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई कारवरिष्ठ अधिवक्ता और समाज सेवी गंभीर रूप से जख्मी

बिलासपुर। बिलासपुर रायपुर हाईवे पर देर रात हुए सडक़ हादसे में खोवा व्यापारी की मौत हो गई, तो वही शहर के प्रसिद्ध वकील और समाजसेवी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। कतिया पारा निवासी खोवा व्यापारी शिव कुमार गुप्ता के साले की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें रायपुर स्थित मेकाहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिन्हें भर्ती करवाने बिलासपुर से भी उनके रिश्तेदार और परिचित पहुंचे थे। साले को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराने के बाद शिव कुमार गुप्ता अपने परिचित जुनी लाइन निवासी अधिवक्ता आशीष शुक्ला और गोड़पारा निवासी रत्तू उर्मलिया के साथ कार से बिलासपुर वापस लौट रहे थे।

सरगांव के करीब उनकी कार सडक़ किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई । पता चला है कि कार अधिवक्ता आशीष शुक्ला ड्राइव कर रहे थे। इस सडक़ दुर्घटना में आशीष शुक्ला के सर पर गंभीर चोट लगी है तो वही रत्तू उर्मलिया के दोनों हाथ फैक्चर हो गए हैं। साथ ही शरीर के अन्य स्थानों पर भी गंभीर चोट आई है। लेकिन इस सडक़ हादसे में शिव कुमार गुप्ता झग्गू खोवा वाले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों घायलों का इलाज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में चल रहा है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *