खेल के क्षेत्र में बिलासपुर की अपनी अलग पहचान-शैलेष
उत्साह के माहौल में 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
राज्य भर से आए खिलाड़ी कर रहे हैं शिरकत
डेढ़ हजार से ज्यादा खिलाडिय़ों का बिलासपुर में समागम
30 अक्टूबर तक होगी 6 खेलों की प्रतियोगिताएं

खेल के क्षेत्र में बिलासपुर की अपनी अलग पहचान-शैलेषउत्साह के माहौल में 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभराज्य भर से आए खिलाड़ी कर रहे हैं शिरकतडेढ़ हजार से ज्यादा खिलाडिय़ों का बिलासपुर में समागम30 अक्टूबर तक होगी 6 खेलों की प्रतियोगिताएं

बिलासपुर। 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज यहां राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में बिलासपुर विधायक  शैलेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष  अटल श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि बिलासपुर नगर खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है, फिर चाहे वो छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक हो या खेल विभाग के अंतर्गत आने वाली प्रतियोगिताएं हो। खेल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य में बिलासपुर की अपनी अलग पहचान बनी है। प्रतियोगिता 27 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में राज्य भर से आए 1600 खिलाड़ी शिरकत करेंगे। आज क्रिकेट प्रतियोगिता बस्तर और बिलासपुर संभाग के खिलाडिय़ों के बीच आयोजित की गई, जिसमें बिलासपुर संभाग के खिलाड़ी विजयी रहे।

मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक  शैलेश पाण्डेय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में खेलों के संवर्द्धन एवं विकास के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे बौद्धिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष  अटल श्रीवास्तव ने कहा कि खिलाडिय़ों को असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। निरंतर प्रयास करने से एक दिन सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के ये दिन आपके जिंदगी के सबसे यादगार दिन होंगे। आयोजन समिति की ओर से स्वागत उद्बोधन एवं प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी  डी.के.कौशिक ने दिया। इस अवसर पर महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल की छात्राओं द्वारा रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र पाण्डेय, विजय केशरवानी, सहायक संचालक पी.दासरथी, रामेश्वर जायसवाल, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे। गौरतलब है कि इन प्रतियोगिताओं में राज्य के 5 संभाग के 1600 खिलाड़ी 6 खेलों कराटे, बेसबॉल, कबड्डी, हॉकी, क्रिकेट, फ्लोर बॉल में शामिल होंगे। खिलाडिय़ों के लिए आवास की भी व्यवस्था की गई है। सभी आवासों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। साफ-सफाई पेयजल के लिए नगर निगम द्वारा पूरी तैयारी की गई है। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *