धनतेरस पर बाजार गुलजार,करोड़ों का कारोबार
ज्वेलरी,बर्तन,कपड़ा व इलेक्ट्रानिक दुकानों में ग्राहकों की भीड़
सदर,गोलबाजार में बार-बार जाम की स्थिति,पुलिस रही तैनात

बिलासपुर। धनतेरस पर्व पर आज बाजारों में लोगों की भारी भीड़ रही। सदर बाजार गोलबाजार में सुबह से ही रात तक लोग खरीदारी करते रहे। ज्वेलरी,बर्तन,कपड़ा व इलेक्ट्रानिक दुकानों में करोड़ो का कारोबार हुआ।
आज से दीपावली का पर्व शुरू हो गया है। 5 दिन तक चलने वाले दीप पर्व में आज धनतेरस के बाजार में जमकर खरीदारी हुई। सराफा बाजार में करोड़ो का कारोबार हुआ। वही ज्वेलरी,बर्तन,कपड़ा व इलेक्ट्रानिक दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। सदर बाजार व गोलबाजार में सुबह से लेकर रात तक बार-बार जाम की स्थिति निर्मित होती रही। जिससे यातायात बाधित होते रहा। जाम से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहे जो बार-बार यातायात की व्यवस्था संभालते रहे। वही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल पेट्रोलिंग करती रही। तेलीपारा पुराना बस स्टैण्ड मंगला चौक,बुधवारी बाजार,सदर बाजार,गोलबाजार में शहरी व ग्रामीण इलाकों से लोग सैकड़ो की संख्या में आये थे। वही बाइक व कार एंजेसियों में भी लाखों के कारोबार हुआ है। शहर के दोपहिया व चारपहिया एंजेसियों में लोग वाहन खरीदने पहुंचे थे।

जहां सुबह से लेकर शाम तक जमकर खरीदारी हुई। पुलिस ग्राउंड स्थित पटाखा दुकानों में आज सुबह से ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। जो देर रात तक लोग पटाखा खरीदते रहे। शहर के तेलीपारा व सदर बाजार के सराफा बाजार में धनतेरस पर लोग सोना चांदी की खरीदारी करते रहे। वही बर्तन दुकानों में भी महिलाओं की भारी भीड़ लगी रही। धनतेरस पर आज शहर के सभी बाजारों में काफी रौनक रही। वही शाम तक लोग बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। इसके अलावा मिठाई की दुकानों में भी ड्रायफूट्स व मिठाई की खूब बिक्री हुई। धनतेरस पर लोगों के घरों में सजावट हुई। दीये जलाएं गए उसके साथ ही घर की महिलाओं ने अपने आंगन में रंगोंली भी सजाई। इसके बाद देर रात तक लोग पटाखे फोड़ते रहे।

