वैश्य कसौंधन महासभा ट्रस्ट ने किया गौरव को सम्मानित

बिलासपुर । अखिल भारतीय वैश्य कसौंधन महासभा ट्रस्ट पंजीकृत ने कसौंधन वैश्य समाज के होनहार गौरव माधव गुप्ता पिता श्री जीएम गुप्ता के प्रथम प्रयास से चार्टर एकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर इन्हें मेधावी रत्न सम्मान समारोह में इनकी उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्र एवं गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। अखिल भारतीय वैश्य कसौंधन महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व बिलासपुर जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2022 में कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज के शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योग्यता जैसे डॉक्टर इंजीनियर चार्टर एकाउंटेंट गोल्ड मेडलिस्ट पीएचडी नीट व इंजीनियरिंग में चयन सहित अन्य कई क्षेत्रो में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले समाज के सभी वर्ग के प्रतिभाओं को पुस्कृत किया जाएगा। रमेश गुप्ता ने बताया कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना हम सबका परम् कर्तव्य है। शिक्षित व सशक्त समाज से ही विकासशील देश का निर्माण किया जा सकता है। इसलिए प्रतिभाओं को मंच पर पालकों के समक्ष सम्मानित करने का बीड़ा उठाया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ मुकुंद माधव गुप्ता धीरेंद्र गुप्ता शशि माधव गुप्ता जीएम गुप्ता नवनीत गुप्ता गरिमा गुप्ता महिमा प्रभा गुप्ता किशोरीशरण गुप्ता श्रीमती निशा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

