समाजसेवी प्रवीण झा दूसरे साल भी 1008 लोगों को रामलला दर्शन कराने ले जाएंगे अयोध्या, 21 एसी बस और कई कारों में जाएंगे श्रद्धालु

समाजसेवी प्रवीण झा दूसरे साल भी 1008 लोगों को रामलला दर्शन कराने ले जाएंगे अयोध्या, 21 एसी बस और कई कारों में जाएंगे श्रद्धालु

बिलासपुर। समाजसेवी प्रवीण झा ने वर्ष 2024 में श्रीराम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद 1008 लोगों राम लला के दर्शन कराने नि:शुल्क अयोध्या यात्रा की शुरुआत की थी। इस बार फिर से अयोध्या धाम की नि:शुल्क यात्रा कराएंगे श्री झा का कहना है कि तीर्थ यात्रा करों तो पुण्य मिलता है। लेकिन इससे भी ज्यादा पुण्य तीर्थ यात्रा कराने में मिलता है। पुण्य तो मिलता ही है साथ ही बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलता है। शहर के समाज सेवी प्रवीण झा भी तीर्थयात्रा कराकर ही पुण्य अर्जित कर रहे हैं। पिछले साल से संकल्पित है और इस वर्ष भी 1008 लोगों को अयोध्या धाम की यात्रा कराने की बात कहीं है। इसके लिए पंजीयन भी शुरू कर दिया है। रामनवमीं के अवसर पर श्रीराम लला के दर्शन श्रद्धालुओं को करांगे।

उद्योगपति और, समाजसेवी प्रवीण झा ने वर्ष 2024 में श्रीराम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद 1008 लोगों राम लला के दर्शन कराने नि:शुल्क अयोध्या यात्रा की शुरुआत की थी। इस बार फिर से अयोध्या धाम की नि:शुल्क यात्रा कराएंगे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रेस क्लब में बताया कि आगामी 5 अप्रैल को यात्रा पुलिस ग्राउंड से शुरू होगी। जिसके लिए पंजीयन शुरू हो गया है ।इस बार की यात्रा में वे लोग नहीं जा पाएंगे जो पिछले साल अयोध्या जा चुके है जिन लोगों का नाम पिछले साल से वेटिंग लिस्ट में है उन्हें इस बार प्राथमिकता दी जाएगी ।नि:शुल्क अयोध्या जाने और रामलला दर्शन के लिए 65 वर्ष तक के ही श्रद्धालुओं को मौका दिया जाएगा ।
श्री झा ने बताया कि 21 बस व 15 से 20 गाडिय़ों से तीर्थयात्री रवाना होंगे। इस दौरान तीर्थ यात्रियों के लिए खाना-पीना व रहने की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही साथ तीर्थयात्रा के दौरान एक मेडिकल टीम भी साथ में रवाना होगी। इस अवसर पर फिल ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण झा, रामप्रताप सिंह, रिंकु मित्रा, प्रफुल्ल शर्मा, रोशन सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज सेवी उपस्थित थे।

रजिस्ट्रेशन के आधार पर जा सकेंगे अयोध्या

इस नि:शुल्क अयोध्या धाम की यात्रा के लिए पंजीयन कराना होगा। प्रवीण झा की टीम से संपर्क कर इस यात्रा के लिए पंजीयन करा सकते है। इस यात्रा में पहले आओ पहले पाओ जैसी व्यवस्था है। पहले 1008 लोगों को ही अयोध्या जाने का मौका मिलेगा। 5 अप्रैल को यात्रा की शुरुआत होगी। वहीं पुलिस ग्राउंड से अंबिकापुर के रास्ते होते हुए प्रयागराज व अयोध्याधाम पहुंची। 6 को दर्शन के बाद वापस बिलासपुर के लिए रवाना होगी।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *