तोखन साहू ने शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की,विविध कार्यक्रम एवं बैठक में हुए शामिल

तोखन साहू ने शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की,विविध कार्यक्रम एवं बैठक में हुए शामिल

त्रिस्तरीय पंचायत में विजय हुए प्रतिनिधियों ने तोखन साहू से मिले

बिलासपुर। आज बिल्हा विधानसभा के मोहभट्ठा में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी ने शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस पावन अवसर पर भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भुपेंद्र सवन्नी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियो ने संसदीय कार्यालय में भेंट मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने जनप्रतिनिधियों को उनकी जीत पर बधाई दी और ग्रामीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। श्री साहू ने पंचायतों को सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों को क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किये । जिसमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 06, जूनापारा, बिलासपुर विधानसभा (तखतपुर) से नवनिर्वाचित श्रीमती ललिता संतोष कश्यप जी ने आज केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी से सौजन्य मुलाकात की। इसके पश्चात कोटा विधानसभा के सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात किये जिसमें कोटा विधानसभा के सतरह जनपद सदस्यो ने मुलाकात किया जिसमें कांती बलराम मरावी, परमेश्वर खुशरो, मनोहर सिंह राज, रघुवीर सिंह आर्मो, उर्मिला प्रधान, कलावती धुर्व, नेहा सचिन साहू, दुर्गा हरिशंकर यादव, अरविंद जायसवाल, सफीला पैंकरा,उषा राजेश कश्यप, नम्रता कोले, राजेश्वरी कोमल पात्रे, रश्मि घनश्याम दीक्षित, सुरज साधेंलाल भारद्वाज थे। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, अरूण सिंग चौहान, राम लाल साहू, महराज सिंह नायक ,तिरिथ यादव,राजु सिंह राजपूत, रामेश्वर सिंह राजपूत, भोजेश रजक,सुलेश पाण्डेय , रोहणी बैसवाड़े, मनमोहन पाण्डेय, विनोद बंजारे सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *