बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग कार्य में बाधाएं समाप्त नहीं, इलेक्ट्रिक कार्य का रिटेंडर होने की जरूरत, टर्मिनल विस्तार कार्य भी शुरू नहीं
4सी एयरपोर्ट के डीपीआर बनाने का एक्सप्रेशन का इंटरेस्ट आज तक जारी नहीं हुआ
बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट को 4सी एयरपोर्ट बनाने के लिए आवश्यक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के एक्सप्रेशन का इंटरेस्ट टेंडर को आज तक जारी नहीं होने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। समिति ने कहा की 4ष् एयरपोर्ट बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट किसी योग्य कंसलटेंट को बनानी है परंतु उसके चयन के लिए अब तक कोई टेंडर प्रक्रिया या एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट छत्तीसगढ़ शासन विमान विभाग की ओर से प्रारंभ नहीं किया गया है। खाने को तो यह बहुत कम खर्च का कार्य है परंतु बिना इस डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के 4सी एयरपोर्ट के लिए कोई भी प्रस्ताव बनाना या कार्य करना संभव नहीं होगा।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एयरपोर्ट के नाइट लैंडिंग कार्यों में पुन: बाधा आने की जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रिकल विभाग का टेंडर पुणे जारी किया जाने वाला है ऐसा इसलिए किया जा रहा है के प्रथम टेंडर पर योग्य पार्टी सामने नहीं आई है। अर्थात यह काम अभी भी अटका हुआ है। इसके साथ-साथ सिविल कार्य का टेंडर अवश्य अंतिम रूप देने के लिए एक स्वीकृत हो रहा है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि पूर्व में या घोषणा की गई थी कि बिलासपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल का विस्तार कर कई बुनियादी सुविधाएं दी जाएगी परंतु अभी तक उसे संबंध में भी कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। समिति निर्माण की है के बिलासपुर एयरपोर्ट प्रबंधन और विशेष कर कलेक्टर बिलासपुर इस संबंध में विशेष ध्यान दें और इन लंबित कार्यों को शीघ्र ती शीघ्र पूरा करने का प्रयास करें। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के क्रम से सर्व अनिल गुलहरे रवि बनर्जी मनोज तिवारी आनंद वर्मा ऋषभ रैदास बद्री यादव देवेंद्र सिंह ठाकुर महेश दुबे टाटा राकेश शर्मा अभय नारायण राय नसीम खान चंद्र प्रकाश जायसवाल संतोष पीपलवा, मोहसिन अली अखिल अली साबर अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

