मंडल रेल प्रबंधक ने बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन का संरक्षा निरीक्षण किया

मंडल रेल प्रबंधक ने बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन का संरक्षा निरीक्षण किया

बिलासपुर। मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने आज बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन का इंजन में फुट प्लेटिंग करते हुए  संरक्षा निरीक्षण किये । मंडल रेल प्रबंधक श्री पाण्डेय , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एवं विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकों के साथ प्रात: दुर्ग-राजेन्द्र नगर साउथ विहार एक्सप्रेस के इंजन में फुट प्लेटिंग करते हुए झारसुगुड़ा स्टेशन पहुंचे।  इस दौरान उन्होने सभी लाइन के पटरियों, सिग्नल, इंटरलाकिंग, प्वांइट्स, समपार फाटक आदि की संरक्षा का बारीकी से निरीक्षण कर जायजा लिये । साथ ही सभी क्रू स्टाफ के कार्यशैली का निरीक्षण किये एवं पूरे सेक्शन का संरक्षा से संबंधित सभी मापदंडों का निरीक्षण भी किये ।  इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा गाडिय़ों की समयबद्धता एवं सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी को स्पष्ट निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ पी. सी. त्रिपाठी व विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षक भी उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *